21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिसवाली पत्नी से खफा होकर उठाया ये खौफनाक कदम, पहले सास को गोली मारी फिर खुद को

कार के लिए रुपए नहीं दिए तो रेलकर्मी ने किया ऐसा, मध्यप्रदेश के सतना में सनसनीखेज वारदात

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Oct 29, 2017

rail Employee Shot himself and mother-in-law in Satna Madhya pradesh

rail Employee Shot himself and mother-in-law in Satna Madhya pradesh

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिला अंतर्गत रामनगर थाना क्षेत्र में एक दामाद ने सास सहित खुद को गोली मारकर सनसनी फैला दी। ससुराल पक्ष का गुनाह सिर्फ इतना था कि दामाद को कार के लिए रुपए नहीं दिए। इसी बात पर मृतक का माथा ठनक गया और गोलियों की ताबड़तोड़ बौछार कर दी।

शोर सुनकर आस पास के लोग आगे बढ़े तो अरोपी ने खुद को बचाने के लिए घर के कमरे में बंद कर लिया। कमरे के अंदर से ही उसने दो फायर किए और कुछ पल बाद सनाका खिंच गया।

दामाद की गोली लगने से मौत

कमरा खुला तो देखा कि सास को गोली मारने वाले दामाद की भी गोली लगने से मौत हो गई। उसने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इस सनसनीखेज वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो जख्मी महिला को इलाज के लिए रवाना कर मृतक का शव अस्पताल भेजा गया। रामनगर के माहरबा गांव में रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई इस वारदात के बाद पुलिस तफ्तीश में जुटी है।

ये है पूरा मामला
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस विभाग में आरक्षक पत्नी से खफा रेलकर्मी ने ससुराल पहुंच कर सास को गोली मारी है। वह सतना रेलवे में पदस्थ प्वाइंट्समेन सतीश तिवारी निवासी मुरतला थाना रामपुर नेकिन जिला सीधी रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने ससुराल मोहरबा निवासी सुरेन्द्र गौतम के घर पहुंचा था। दरवाजा खुलते ही जब पत्नी स्वाती गौतम और सास शशीकला गौतम ने उसके आने की वजह पूछी तो सतीश ने कट्टा से फायर कर दिया।

गोली लगते ही सास हुई बेहोश
गोली शशीकला के पेट में दाईं ओर लगी और वह गिर पड़ी। गोली की आवाज सुन अंदर से दौड़े शशीकला के बेटे ऋषि ने शोर किया तो आरोपी ने उसके ऊपर भी एक गोली दागी लेकिन ऋषि ने खुद का बचाव कर लिया। बाहर की ओर मौजूद लोग जब यह सब देख आरोपी को पकडऩे बढ़े तो आरोपी भाग कर घर के कमरे में घुस गया और उसने खुद की खोपड़ी में गोली मार ली।