
raj yog kab banta hai
सतना। हिन्दू धर्म में राशि का बड़ा महत्व होता है। वैसे भी इंसान के जीवन में ग्रह दशाएं बहुत कुछ मायने रखती है। ग्रहों के दिशा परिवर्तन से हमारे जीवन पर कुछ न कुछ जरूर असर पड़ता है। किसी भी ग्रह के दिशा बदलने से राशियों पर प्रभाव पड़ता है। कभी-कभी कोई बदलाव राशियों के लिए खुशियों लेकर आता है तो कभी-कभार परेशानियां भी होती है। पं. मोहनलाल द्विवेदी के अनुसार 10 मई के बाद मेष, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि पर राजयोग बन रहा है। इस दौरान किया गया कार्य शुभदायी होगा। व्यापार पर अपार सफलता मिलगी। जिस कार्य में हाथ रख देंगे वही सफल हो जाएगा।
इन राशि वालों का मिलेगी सफलता
1. मेष
मेष राशि वालों के साथ बहुत अच्छा योग ? बन रहा है। राजयोग की वजह से जीवन में कई सारे बदलाव देखने को मिल सकते है। इनके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि दिखाई देगी। मेष राशि वाले व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस कारण उनका मन प्रसन्न रहेगा। कोई भी बड़े कार्य यदि लंबे समय से रूका है तो वह जल्द पूरा होगा। दिन प्रतिदिन आपके शरीर में ऊर्जा का संचार होगा। सिर्फ आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। ख्याल रखिए वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बन रहे इस राजयोग की वजह से महालक्ष्मी जी की कृपा आप पर बनी रहेगी।
2. सिंह
सिंह राशि वालों को बन रहे राजयोग की वजह से मई के महीने में जो व्यक्ति व्यापारी हैं उनको अपार धन लाभ होने की संभावना है। सिंह राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थितियां मजबूत होंगी। मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। दिन प्रतिदिन समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ध्यान रखें किसी भी व्यक्ति पर ज्यादा विश्वास मत कीजिए। क्योंकि सावधानी बरतना ही आपके लिए यही अच्छा रहेगा। आप पूरी जानकारी लेकर ही अपने व्यापारिक क्षेत्र में आगे कदम बढ़ाइए। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। अन्यथा आपको हानि का सामना करना पड़ सकता है।
3. कन्या:
कन्या राशि वाले व्यक्तियों को बन रहे मई के महीने में इस राजयोग की वजह से जो व्यक्ति प्रेम प्रसंग में है। उनको सफलता मिल सकती है। यह कोशिश करनी चाहिए कि आपके द्वारा किए हुए कार्यों से अधिक से अधिक व्यक्तियों को लाभ पहुंचे। यदि आप व्यक्तियों का भला करेंगे तो आप अपने जीवन में उन्नति प्राप्त करेंगे इस राशि वाले व्यक्तियों को कुछ अलग करने की आदत इनको सफलता की ओर ले जाएगी धन में लगातार वृद्धि होगी। जिसकी वजह से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप समाज में अपनी पहचान बनाएंगे व्यापार में वृद्धि होगी आपको अपने जीवन में होने वाले परिवर्तन से सावधानी से चलने की जरुरत है।
4. मकर:
मकर राशि वाले व्यक्तियों के लिए मई के महीने में बन रहे इस राजयोग की वजह से इनके जीवन में बहुत से बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपका आने वाला समय बहुत ही बेहतर होने वाला है। यदि इस राशि के व्यक्तियों के प्रेम प्रसंग के मामलों में किसी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न हो रही है तो उसका समाधान होगा। इस राशि वाले व्यक्तियों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। यदि आप अपने परिवार के बड़े बुजुर्गों की राय मानेंगे तो आपको जीवन में अपार सफलता प्राप्त होगी।
5. मीन:
मीन राशि वाले व्यक्तियों को मई के महीने में बन रहे इस राजयोग की वजह से जो व्यक्ति व्यापारी हैं उनके व्यापार में धन लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। आपके द्वारा किए गए कोशिशों से बड़ी से बड़ी मुश्किलों का समाधान होगा। समाज में मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके परिवार में एकता बनी रहेगी। जो आपके परिवार के लिए सबसे बड़ी शक्ति साबित होगी आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें और शांति के साथ कार्य करें माता लक्ष्मी जी की कृपा से आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
10 मई के बाद मेष, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि वालों के साथ एक अच्छा योग बन रहा है। इनको मई के महीने में बन रहे राजयोग की वजह से बहुत बड़ी सफलता प्राप्त होने वाली है। इन राशियों के व्यक्ति मई के महीने में बहुत ही किस्मत वाले साबित होने वाले हैं।
पं. मोहनलाल द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य
Published on:
05 May 2018 04:44 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
