रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिला अंतर्गत गोविन्दगढ़ कस्बे में बीती रात एक आरएसएस कार्यकर्ता की गला रेत कर हत्या का मामला सामने आया है। बताया गया कि दुकान के अंदर सो रहे आरएसएस कार्यकर्ता एवं मूल रूप से व्यापारी पर पहले फावड़े से हमला किया गया। फिर सबूत मिटाने के लिए निर्मम हत्या कर दी गई। कयास लगाए जा रहे है कि हत्या लूट के इरादे से की गई थी। शातिर बदमाश घटना के बाद काऊंटर में रखे रुपए लेकर चपत हो गए। घटना से पूरे कस्बे में सनाका खिंचा हुआ है।