सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिला अंतर्गत मैहर थाने में खाकी को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। बताया गया कि बावर्दी दो आरक्षक पैसे वसूली को लेकर थाने के अंदर भिड़ गए। जमकर एक दूसरे की लात घुसों से पिटाई कर दी। एक आरक्षक तो मारपीट में लहुलुहान भी हो गया। आनन-फानन में सिविल अस्पताल में दाखिक कर इलाज कराया जा रहा है।