सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी शहर अंतर्गत खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश लोधी 500-500 के हरे नोट जेब में डालते हुए कैमरे में कैद हो गए है। बताया गया कि शहर में जोरों से बिक रहे मिलावटी दूध की शिकायत कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों को मिली थी। वरिष्ठ अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा टीम को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश भी दिए थे।