आस-पास भी है संभावना
सोने की खदान के रूप में चितरंगी तहसील का चकरिया ब्लॉक चिह्नित किया गया है। यहां करीब 21 हेक्टेयर में सोना का पत्थर पाए जाने की संभावना है। खासतौर पर चार हेक्टेयर में डेढ़ लाख टन सोना प्राप्त होने की संभावना है। इसके अलावा गुरहार पहाड़, थापरा, कर्माहीपुरी व निबुला के बड़े रकबे में सोने की खदान बताई जा रही है।