सतना। मध्यप्रदेश के सतना शहर अंतर्गत एक कलयुगी पति द्वारा चरित्र संदेह को लेकर पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि आरोपी पति हत्या करने के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए बोरे में भरकर नदी में फेंकने जा रहा था। तभी किसी ने पुलिस को खबर दे दी। बड़ी वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को लाश फेंकने से पहले धर दबोचा है।