
satna railway station 1 crore income in Breaking rules
सतना। पश्चिम मध्य रेल जबलपुर के 'ए' कैटेगरी सतना जंक्शन ने रेलवे के नियम तोडऩे वालों से करीब एक करोड़ की कमाई किया है। यह राशि रेलवे को सतना स्टेशन से होने वाली सालाना औसतन कमाई 50 करोड़ रुपए की दो फीसदी है। जनवरी से लेकर मध्य दिसंबर तक रेलवे के वाणिज्यिक विभाग ने आरपीएफ के साथ रेल अधिनियम की धज्जियां उड़ाने वाले रिकॉर्ड 11 लाख 33 हजार 496 लोगों के खिलाफ विभिन्न मामलों में कार्रवाई कर 97 लाख 37 हजार 914 रुपए का राजस्व वसूला।
नियम तोड़ने पर लाखों का जुर्माना
सबसे ज्यादा बेटिकट यात्री पकड़े गए। आरपीएफ सतना ने स्टेशन और ट्रेनों में 11 लाख से ज्यादा बेटिकट यात्री पकड़े। अवैध वेंडर, चेन पुलिंग, भिखारी, रेल पटरी पार करने जैसे मामलों में लोगों को पकड़कर रेल न्यायालय जबलपुर में पेश किया गया, जहां नियम तोड़ने पर लाखों का जुर्माना ठोका गया।
महंगा पड़ा चेन खींचना
आरपीएफ ने बिना उचित कारण अलार्म चेन पुलिंग करने वाले 182 लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की। ऐसे मुसाफिरों को रेल न्यायालय द्वारा एक लाख 53 हजार 980 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया।
तस्करी पर रही पैनी नजर
सतना आरपीएफ तस्करी पर भी पैनी नजर गड़ाए रखी। आरपीएफ ने ट्रेन से 60 हजार रुपए कीमत का 45 बोरी तेंदूपत्ता जब्त किया। प्लेटफॉर्म से 3 लाख के 60 किग्रा गांजा सहित दो आरोपियों को दबोचने में सफलता पाई।
लावारिस बच्चों को भेजा चाइल्डलाइन
एेसा नहीं है कि रेलवे सुरक्षा बल पूरे साल सिर्फ वसूली ही करती रही। आरपीएफ ने अभियान चलाकर स्टेशन परिसर व ट्रेन से घर से भागे, परिजन से बिछड़े, लावारिस, भीख मांगते हुए 38 बच्चों को पुनर्वास के लिए चाइल्ड लाइन को सुपुर्द किया।
भिखारियों ने रेलवे को दिए 2 लाख
स्टेशन परिसर व ट्रेनों में भीख मांगने वालों ने भी 2017 में रेलवे के राजस्व में इजाफा किया। बताया गया, जनवरी से नवंबर तक आरपीएफ सतना ने स्टेशन पर भीख मांगने लोगों व किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 181 मामले दर्ज किए।
सालभर का लेखा-जोखा
रेल अपराध पकड़े गए लोग जुर्माना वसूला रु.
बेटिकट यात्रा 1129695 81, 80,435
अनाधिकृत खाद्य सामग्री बेचना 697 6,44,765
स्टेशन में उत्पात व गंदगी मचाना 604 1,58,015
रेलकर्मियों के कार्य में बाधा 14 12,820
महिला-विकलांग कोच में अनाधिकृत यात्रा 1721 98,300
स्टेशन में पटरी पार करना 293 1,67, 200
वर्जित स्थान पर वाहन पार्किंग 81 14 हजार
रेल संपत्ति की चोरी 21 11890
ई-रेलवे टिकट का अवैध कारोबार 01 मामला विचाराधीन
Published on:
30 Dec 2017 04:18 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
