
story of husband lover beaten by wife in satna district hospital
सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिला अस्पताल परिसर में एक प्रेमिका को प्रेमी की पत्नी ने चप्पलों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पत्नी का दुर्गा रूप देखकर सबकी धड़कनें रूक गई। बिना कुछ सोचे-समझे महिलाओं की टोली ने एक सैकड़ा चप्पलों की बौछार कर दी। आसपास मौजूद लोग कई मिनटों तक ये वाक्या देखते रहे। जब बाद में मामला समझ में आया तो सबके होश उड़ गए। आनन-फानन में चौकी पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले को सिटी कोतवाली थाने पहुंचा दिया है। अब पुलिस की मौजूदगी में दोनों के बयान लिए जा रहे है।
ये है मामला
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे जिला अस्पताल परिसर में संदेही युवक आनंद पाण्डेय कथित प्रेमिका जो पेशे से आशा कार्यकर्ता है। उसके साथ खाना खा रहा था, तभी आनंद की पत्नी को किसी ने सूचना दे दी कि तुम्हारा पति किसी महिला के साथ भोजन कर रहा है। जो कई दिनों से उसके संपर्क में है। इतना सुनते ही महिला आग बबूला हो गई और एक दर्जन महिलाओं के साथ मौके पर पहुंच गई। सबसे पहले महिला ने चौकी प्रभारी को सूचित किया।
अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी
लेकिन वहां से उचित उत्तर न मिलने पर वह आधा दर्जन महिला मित्रों के साथ मौके पर पहुंची और जूते-चप्पलों से जमकर पिटाई की। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने बीच-बचाव कर आशा कार्यकर्ता व संदेही युवक की जान बताई। फिर बाद में महिलाओं के समूह को समझाइश देते हुए पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस के सुपुर्द किए गए प्रेमी-प्रेमिका
घटना के बाद आसपास के वार्डों के लोग बाहर निकलकर मजरा समझे तो सबके होश उड़ गए। आनन-फानन में घटना की जानकारी सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित महिलाओं के समूह को समझाइश दी। फिर प्रेमी-प्रेमिका को पकड़कर थाने ले गए। थाना पुलिस बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।
अवैध संबंधों का शक
सूत्रों की मानें तो संदेही युवक आनंद पाण्डेय और आशा कार्यकर्ता के प्यार और अवैध संबंधों के चर्चे पत्नी तक पहुंच चुके थे। पत्नी को सिर्फ मौके की तलाश थी। शनिवार को मौका मिला तो पत्नी ने जमकर उपयोग किया। बिना कुछ सोचे समझे पति व आशा कार्यकर्ता पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
Published on:
18 Aug 2018 02:46 pm
