
तेरहवीं में खाया पिग का मास और जमकर पी शराब, 24 घंटे में 3 की मौत, 1 की हालत गंभीर
सतना. मध्य प्रदेश के सतना के बजरहा टोला के एक मोहल्ले में रहने वाले तीन लोगों की अचानक मौत हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि, मरने वाले तीनों युवकों समेत करीब आठ से दस लोग एक साथ एक तेरहवीं भोज खाने गए थे। यहां उन सभी ने पिग के मास तो खाया ही, साथ ही जमकर शराब भी पी थी। तेरहवीं भोज खाकर आने के 24 घंटों के भीतर ही तीन लोगों की मौत हुई है। इससे आशंका जताई जा रही है कि, शराब में गड़बड़ी या फिर फ़ूड पव्इजनिंग की वजह से इनकी मौत हुई होगी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6 मार्च को बजरहा टोला के कुछ लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शाम को होरीलाल वंशकार की मौत हो गई। अगले दिन सात मार्च को 12 बजे शंकर नाम के युवक ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, दो की हालत गंभीर बने हुई थी। शाम कुंदन वंशकार की भी मौत हो गई। इसकी मौत मेडिकल कॉलेज रीवा ले जाते समय रास्ते में हुई।
पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार
फिलाहल, पुलिस ने इस मामले की जांच शुरु कर दी है। मृतकों के परिजन ने बताया कि, सभी को उल्टी दस्त की शिकायत हुई थी। तेरहवीं भोज में जाने के बाद से बीमार हुए एक अन्य शख्स अब भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है, जिसका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक जिस मोहल्ले के निवासी हैं वह अवैध शराब और नशीली गोलियां का गढ़ है। पुलिस में कहा कि, मृतको की पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उसी के आधार पर कार्रवाई की जएगी।
Published on:
7 Mar 2022, 7:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.