26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्यप्रदेश का पहला कस्बा जहां थूकने पर भी जुर्माना, मोदी के स्वच्छता अभियान का हुआ अनोखा नवाचार

उचेहरा में सार्वजनिक स्थान पर थूका तो लगेगा जुर्माना, नपं का नवाचार, अभी चलाया जा रहा जागरुकता अभियान, जल्द शुरू होगी कार्रवाई

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Feb 03, 2018

Unique indian City Develop Plan for Modi dream Project Swachta abhiyan

Unique indian City Develop Plan for Modi dream Project Swachta abhiyan

सतना। स्वच्छता अभियान के तहत हर निकाय कोई न कोई नवाचार कर रहा है। इसी तारतम्य में उचेहरा नपा ने अनोखा नवाचार शुरू किया है। इसके तहत सार्वजनिक स्थान पर थूकने व गंदगी फैलाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। तत्काल कार्रवाई करने से पहले जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसके बाद लगातार कार्रवाई की जाएगी। नपा सीएमओ लखन ताम्रकार ने बताया, स्वच्छता को लेकर ऐसे नियम पहले से थे। लेकिन, सार्वजनिक रूप से बल पूर्वक कार्रवाई नहीं की गई। उन्हीं नियमों को स्वच्छता अभियान से जोड़ते हुए नपा ने जुर्माने का निर्णय लिया है। उसमें कहा गया है कि सुबह सफाई होने के बाद कोई व्यक्ति या दुकानदार कचरा फेंकते, थूकते व लघुशंका करते पाया जाता है तो उसको जुर्माने से दंडित किया जाएगा।

सभी वार्ड में लागू
बताया गया कि उचेहरा नपा क्षेत्र में कुल 15 वार्ड हैं। सभी में आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। आम नागरिक व व्यापारी-प्रतिष्ठान को इसके दायरे में लाया गया है। कुछ दिन बाद ही जुर्माने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। इस संबंध में आम सूचना भी जारी की गई है।

500 रुपए तक जुर्माना
नपा द्वारा जारी आम सूचना में बताया गया है कि 500 रुपए तक जुर्माना लगाया जा सकता है। इसे तीन भागों में बांटा गया है। रोड पर थूकने पर 100 रुपए, रोड किनारे लघुशंका करने पर 250 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। रोड व दुकान के सामने कचरा फेंकने पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

ये व्यवस्था प्रभावशील हो गई है। कुछ दिन के जागरुकता अभियान के बाद जुर्माने की कार्रवाई शुरू होगी।
लखन ताम्रकार, सीएमओ, नपं उचेहरा

इंदौर में भी है थूकने की मनाही
भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के नगर निगम ने सड़कों और सार्वजानिक स्थलों पर थूकने वालों पर 500 रुपए जुमार्ना लगाए जाने का आदेश २५ दिसंबर से प्रभावी है। शासकीय कार्यालयों में भी आदेश का कड़ाई से पालन करवाने पर जोर दिया जा रहा है। इंदौर नगर निगम सीमा में यदि कोई व्यक्ति सड़क पर थूकता पाया जाता है, तो उस पर पांच सौ रुपए का जुमार्ना लगाया जाएगा। आदेश का उद्देश्य शहर में स्वच्छता बनाए रखना, साथ ही पान, मसाला, गुटखा का सेवन करने वालों को इस बुरी आदत को छोडऩे हेतु प्रेरित करना है।