29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवाई माधोपुर
24 साल की विवाहिता बोरवेल में गिरी… निकालने के प्रयास शुरू, प्रशासन मौके पर
Play video
Hindi News / Rajasthan / Sawai Madhopur / Videos / 24 साल की विवाहिता बोरवेल में गिरी… निकालने के प्रयास शुरू, प्रशासन मौके पर

24 साल की विवाहिता बोरवेल में गिरी… निकालने के प्रयास शुरू, प्रशासन मौके पर

बामनवास उपखंड क्षेत्र के गांव रामनगर ढोसी में मंगलवार रात करीब सात बजे घर से शौच के लिए गई 24 वर्षीय महिला मोनिका पत्नी सुरेश बैरवा खेत पर बने खुले बोरवेल में गिर गई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 7 Feb 2024, 6:38 PM IST

गंगापुरसिटी। जिले के बामनवास उपखंड क्षेत्र के गांव रामनगर ढोसी में मंगलवार रात करीब सात बजे घर से शौच के लिए गई 24 वर्षीय महिला मोनिका पत्नी सुरेश बैरवा खेत पर बने खुले बोरवेल में गिर गई। महिला के गिरने का पता बुधवार सुबह पता चला, जब उसकी चप्पल बोरवेल के मुहाने पर खुली मिलीं। इस पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। साथ ही सूचना पर करीब बारह बजे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी व मेडिकल टीम पहुंच गई। वहीं शाम छह बजे एनडीआरएफ की टीम पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया।

 

महिला को ऑक्सीजन की लगातार आपूर्ति शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर बामनवास एसडीएम अंशुल सिंह, पुलिस उपाधीक्षक संतराम मीना, थाना प्रभारी हवासिंह, बाटोदा थाना प्रभारी हरिमन मीणा, ब्लॉक सीएमओ नंदकिशोर मीणा, तहसीलदार पुरुषोत्तम शर्मा सहित अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद है।

 

रामनगर ढोसी निवासी सुरेश बैरवा ने बताया कि उसकी पत्नी मोनिका शाम करीब सात बजे शौच करने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक घर नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह करीब नौ-दस बजे उसकी भाभी चारा डालने खेतों की तरफ गई तो पत्नी की चप्पल बोरवेल के मुहाने पर मिली। इस पर उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। साथ ही पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को बताया। इसके बाद दोपहर करीब बारह बजे अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

 

मौके पर भीड़ जमा
बोरवेल में पहले में तो महिला के गिरने का अंदेशा जताया रहा था। बाद में कैमरों की मदद से उसके एक हाथ होने का पता चला। इस पर ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू की गई। इस दौरान मौके पर रामपुर ढोसी ही नहीं आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर जमा हैं।