29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रहस्यमयी आग से दहशत में ग्रामीण, कर रहे विशेष पूजा-अर्चना की तैयारी

www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Google source verification
fire

सवाई माधोपुर/बौंली। उपखंड क्षेत्र बौंली के ग्राम थडोली मे लगातार पांच दिन तक आगजनी के चार दिन बाद देर रात फिर से आगजनी का सिलसिला शुरू हो गया। अज्ञात कारणों से गांव के अलग-अलग स्थानों पर लगी आग से हजारों रुपए का नुकसान हो गया।

बता दें कि पिछले वर्ष भी नवरात्रि के समय से लगातार 19 दिनो तक गांव मे आगजनी हुई थी जिसे लेकर बौंली प्रशासन ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर साक्ष्य जुटाए थे लेकिन आगजनी की घटनाए तब से लेकर अब तक सिर्फ पहेली बनी हुई है। देर रात बाडे व आम रास्ते पर लगी आग को एक घंटे की मशक्कत कर ग्रामीणों ने बुझा दिया, लेकिन घटना की पुनरावृति की प्रबल संभावना को लेकर पूरा गांव सदमे में है। हैरानी वाली बात ये है कि प्रशासन का कोई प्रतिनिधि मौके पर नही पहुंचा है साथ ही बौंली प्रशासन मामले को लेकर चुप्पी साधे हुए है। हालांकि आगजनी की घटना में कोई जनहानि अभी तक नहीं हुई है, पर चौंकाने वाली बात ये है कि आग अचानक ही लगती है और निर्जन स्थानों पर ही घटनाएं ज्यादा हुई है।

पिछले वर्ष लगातार 19 दिनों तक लगी आग और इस वर्ष दस दिनों मे 7 बार हुई आगजनी की घटना को ग्रामीणों द्वारा अंधविश्वास से जोड़ा जा रहा है। मसलन ग्रामीणों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना करवाए जाने को लेकर बैठके की जा रही हैं।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग