15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए साल पर राजस्थान घूमने आए दो विदेशी पर्यटक चलती ट्रेन से कूदे, एक की मौत

सवाईमाधोपुर में चलती ट्रेन से कूदे दो विदेशी पर्यटक, एक की मौत, गलत ट्रेन में चढऩे के बाद ट्रेन से उतरने के लिए लगाई थी छलांग

2 min read
Google source verification
Foreign Tourist Died in Train Accident Sawai Madhopur Accident news

जयपुर। सवाई माधोपुर में आज सवेरे उस समय हंगामा हो गया जब चलती ट्रेन से दो विदेशी पर्यटक कूद गए। दोनों विदेशी पर्यटक नीदरलैंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। उसे सवाई माधोपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे यार्ड के नजदीक हुए हादसे के बारे में स्थानीय पुलिस ने बताया कि दोनो पर्यटकों को संभवत: आगरा जाना था। लेकिन वे गलत ट्रेन में चढ़ गए थे। उनको जब इसका पता चला तब तक ट्रेन गति पकड़ चुकी थी। ट्रेन की चेन खींचने की जगह दोनों पर्यटक चलती ट्रेन से कूद गए। एेरिक नाम के पर्यटक की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल में रखवाया है।

नए साल के दूसरे ही दिन हुए इस हादसे ने सवाई माधोपुर के लोगों में दहशत फैला दी है। चलती ट्रेन से गिरने के कारण हुई एक पर्यटक की मौत ने हंगामा मचा दिया। जानकारी के अनुसार पर्यटक नीदरलैंड निवासी एरिक सू ड मैन है। जीआरपी ने बताया कि पर्यटक सवाई माधोपुर से आगरा जा रहा था लेकिन वह गलत ट्रेन में बैठ गया। जन शताब्दी ट्रेन में बैठने के बाद जब उसे पता चला ट्रेन आगरा नहीं निजामुद्दीन जाएगी तो वह चलती ट्रेन में से कूद गया। सूचना के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में एंबुलेंस से पर्यटक को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल में मोर्चरी में रखवाया है। जानकारी के अनुसार चलती ट्रेन में से २ पर्यटक कूदे थे उनमें से एक पर्यटक गाड़ी की गति तेज होने पर कूदा जिससे उसकी मौत हो गई तो वहीं दूसरा पर्यटक गाड़ी धीमी होने के कारण बच गया। सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक शहर सुभाष मिश्रा, स्टेशन अधीक्षक शिवलाल मीणा आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे और पोस्टमार्टम फॉर्मेलिटी पूरी करने में जुट गए।

विदेशी महिला पर्यटक घायल

दौसा। तो वहीं दौसा में भी एक हादसे में विदेशी महिला पर्यटक घायल हो गई। सदर थाना इलाके से गुजर रहे मनोहरपुर-कौथून राष्ट्रीय राजमार्ग के जोशी की कोठी पर सोमवार को बैंकाक के पर्यटकों की कार पिकअप से भिड़ गई। हादसे में एक महिला पर्यटक व पिकअप चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बैंकांक के पर्यटक रणथम्भौर से आगरा जा रहे थे। इसमें पर्यटकों की कार में सवार 45 वर्षीय महिला सुरांग घायल हो गई। वहीं पिकअप चालक जाकिर भी घायल हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि बाद में दोनों ने पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग