
चूरू के तारानगर में भारी बारिश, दर्जनों घर व दुकानें डूबी, ऐसे बचाई लोगों ने जान
सवाईमाधोपुर। मौसम विभाग ने सवाई माधोपुर सहित राजस्थान के 20 से अधिक जिलों में अगले एक से तीन दिन में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इनमे अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तोडगढ़, दौसा, धोलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर और बीकानेर जिले शामिल हैं।
प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार मध्यम से तेज बारिश हुई। बांसवाड़ा के शेरगढ़ में पांच और सल्लोपोट में पौने पांच इंच बारिश हुई। इसके अलवा पाली, सवाईमाधोपुर और शेखावाटी के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई। जबकि चित्तौडग़ढ़ जिले में कई जगह तीन से चार इंच बारिश रिकॉर्ड की गई।
उधर राजधानी में दिनभर उमस के बाद देर शाम सांगानेर सहित कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया। इससे पहले गुरुवार रात जयपुर शहर मौसम केन्द्र पर पर 3.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि 1 जून से 20 जुलाई तक राजधानी में 189.4 मिमी बारिश दर्ज की है।
सपोटरा तहसील में जोरदार बारिश से शुक्रवार दोपहर ग्राम पंचायत हाड़ौती व एकट के बीच खूबपुरा नदी की पुलिया पर चादर चल गई। पुलिया के ऊपर होकर करीब दो फीट तक पानी बहने से लोगों का आवागमन अवरुद्ध हो गया। ग्रामीणों की मदद से राहगीरों को निकाला गया। कोटा जिले के जुगलपुरा गांव में अरू नदी में शुक्रवार को डूबने से एक बालिका की मौत हो गई। दो बहनें सपना (8) व अपना (6) अरू नदी की छोटी पुलिया पर नहा रही थी। नदी में गिरने से अपना की मौत हो गई।
Updated on:
21 Jul 2018 08:54 am
Published on:
21 Jul 2018 07:57 am

बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
