
तिलक लगाकर दी शुभकामना दी
सवाईमाधोपुर. जिले भर में रविवार को हिन्दू नव वर्ष नवसंवत्सर के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से कई आयोजन हुए। युवा भारत संगठन की ओर से रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के तिलक लगाकर यात्रियों को नव संवत्सर की बधाई दी। एबीवीपी की ओर से आलनपुर सर्किल पर वाहन चालकों व राहगीरों के तिलक लगाया गया। इसी प्रकार भारत विकास परिषद व विश्व हिन्दू परिषद की ओर से हम्मीर सर्किल पर लोगों के तिलक निकाला गया। महिलाओं ने चौराहों पर रंगोली सजाई।
इसी क्रम में बालिका आदर्श विद्या मानटाउन की छात्राओं ने आस्था सर्किल पर लोगों के तिलक लगाकर नव संवत्सर की बधाई दी। इसी क्रम में आरएसएस व शहर के व्यापारियों ने शहर के चौराहों पर रंगोली सजाई व वाहन चालकों के तिलक लगाकर नव संवत्सर की बधाई दी। इस दौरान हरिप्रसाद शर्मा, दिनेश गर्ग, डॉ. अंजनी मथुरिया, बबीता गर्ग, अनिता गुप्ता, ममता शर्मा, श्यामारानी शर्मा, वंदना गोयल, मनीष सैनी, अजय बैरवा, रवि सैनी, लक्ष्मीकांत शर्मा आदि मौजूद थे।
पताका फहराई व रंगोली : इसी क्रम में भारत विकास परिषद व विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बाजारों व मुख्य चौराहों पर रंगोली सजाई और पताका फहराई।
इसी क्रम में नवदीप पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। प्रधानाचार्य ज्ञानेन्द्रदत्त शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिाता के निर्णायक मण्डल में सुनीता गुप्ता, मंजूलता वर्मा, शीतल अग्रवाल, सीमा शर्मा, दिप्ति शर्मा, कविता शर्मा, ताराचंद जांगिड व मुकेश कुमार गौतम निर्णायक मण्डल में थे। वहीं रेणु लूथरा व नेहा जैन प्रतियोगिता प्रभारी थीं।
राजस्थान दिवस के क्रम में आगे भी कई कार्यक्रम कराए जाएंगे।
किड्स फॉर टाइगर संस्था की ओर से नववर्ष पर रविवार को रावल में पक्षियों के लिए पानी के परिंडे बांधे गए। इस दौरान शुभम गौड़, शिवकुमार, रामरूप सुरेन्द्र, सचिन, अमन, हेमंत, विशाल व गोलू आदि मौजूद थे।
मलारना डूंगर. भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव संवत्सर के मौके पर लोगों को तिलक लगा कर बधाई दी। यहां रविवार सुबह भाजपा युवा मोर्चा जिलामंत्री अमित कुमार शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नव संवतसर मनाया। इस दौरान सुरेन्द्र सैनी, मदनमोहन उपाध्याय मौजूद थे।
तिलक-रोली लगाकर किया हिन्दू नववर्ष का स्वागत
भगवतगढ़. राष्ट्रीय शिक्षक संघ के कार्यकर्ताओं ने रविवार को भारतीय नव संवत्सर का स्वागत इंद्रा सर्किल पर लोगों के तिलक लगाकर किया। इस दौरान ग्रामीण उप शाखा अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, शिक्षक संघ के चंद्रमोहन जांगिड़, ओम प्रकाश मीना, राजेन्द्र साहू , दिनेश शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भगवतगढ़. घट स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र शुरू हुए। कस्बे के खेड़ापति बालाजी, बावड़ी वाले बालाजी, शिवकुण्ड एवं झौपड़ा रोड स्थित बालाजी के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही।
आज मनाएंगे चेटीचण्ड
सवाईमाधोपुर. शहर स्थित झूलेलाल मंदिर परिसर में सोमवार को चेटीचण्ड महोत्सव मनाया जाएगा। आयोजन से जुड़े कोर कमेटी अध्यक्ष ईश्वरदास गोहरानी ने बताया कि रविवार को सुबह सवा नौ बजे नवरात्र स्थापना हुई।
Published on:
19 Mar 2018 02:21 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
