मलारना डूंगर। थाना क्षेत्र के फलसावटा गांव निवासी एक विवाहिता ने अपने ही ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मारपीट कर पति-पत्नी को घर से निकालने के आरोप में मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार, पीडि़ता सबीना (24) पत्नी जुनैद गद्दी ने थाने में रिपोर्ट पेश कर आरोप लगाया कि 27 मई की शाम 6 बजे वह अपने पीहर भरजा से पति के साथ ससुराल फलसावटा आई थी।
जहां आरोपित सगीर, जुबैर, दिलशाना, जाहिद आदि ने एक राय होकर उसके पति व उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपितों ने पति-पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।