इतिहास के ग्रन्थों में भी उल्लेख
इतिहासविद् उपाध्याय का कहना है कि महाराव हम्मीर की मुख्य रानी रंगदेवी के नेतृत्व में किले की वीरांगनाओं ने वह अपूर्व जौहर किया। इसका उल्लेख इतिहास के कई ग्रंथों में मिलता है। (हम्मीर ऑफ रणथंभोर-हरविास सारस्वत पृ.44), जोधराकृत हम्मीररासो संपादक-श्यामसुंदर दास पृ. 62), (जिला गजेटियर सवाईमाधोपुर पृ. 32), सवाईमाधोपुर दिग्दर्शन सं. गजानंद डेरोलिया पृ.125) हम्मीर रासो में लिखा है कि जौहर के वक्त रणथम्भौर में रानियों ने शीस फूल, दामिनी, आड़, तांटक, हार, बाजूबंद, जोसन पौंची, पायजेब आदि आभूषण धारण किए थे। हम्मीर विषयक काव्य ग्रंथों में सुल्तान अलाउद्दीन द्वारा हम्मीर की पुत्री देवलदेह, नर्तकियों तथा सेविकाओं की मांग करने पर देवलदेह के उत्सर्ग की गाथा मिलती है, किन्तु इसका ऐतिहासिक संदर्भ नहीं मिलता। इतिहासकार ताऊ शोखावटी ने बताया कि उम्मीरदेव की पत्नी रंगादेवी उनकी सेविकाओं और अन्य रानियों के साथ जौहर किया था। इतिहासकारों के अनुसार यह राजस्थान का पहला जौहर था।