scriptसवाई माधोपुर बस हादसा: पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जताया दुख, जानिए हादसे को लेकर किसने क्या बोला | PM Modi Politician Comments on Sawai Madhopur Bus Accident | Patrika News
सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर बस हादसा: पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जताया दुख, जानिए हादसे को लेकर किसने क्या बोला

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में बस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हादसे पर दुख जताया है।

सवाई माधोपुरDec 23, 2017 / 01:00 pm

Kamlesh Sharma

Sawai Madhopur Bus Accident

Bus accident in Sawai-Madhopur

सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर में शनिवार सुबह बनास नदी में गिरी एक बस में सवार 32 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हादसे पर दुख जताया है। पीएम मोदी ट्वीट करते हुए लिखा है कि राजस्थान के सवाईमाधोपुर में हुए बस हादसे से मुझे गहरी व्यथा पहुंची है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारजनों के साथ है। राज्य सरकार परिस्थितयों पर गहनता से नजर बनाए हुए है और आपदा प्रबंधन के साथ-साथ घायलों को अन्य मदद भी पहुंचा रही है।
https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि सवाई माधोपुर की दुर्घटना बहुत दुखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ है। राज्य सरकार से अपील है घायलों को तत्काल हर तरह की मदद पहुंचाएं। राजस्थान कांग्रेस पार्टी से मेरा आग्रह है कि बचाव और राहत कार्य में हर संभव मदद करें।
https://twitter.com/OfficeOfRG/status/944457777228816385?ref_src=twsrc%5Etfw
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सवाई माधोपुर में यात्रियों से भरी बस के बनास नदी में गिर जाने से 20 से ज़्यादा लोगों की मौत हो जाना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं परिजनों के साथ है। उम्मीद है कि घायलों को उचित उपचार व मदद मिल रही होगी और प्रार्थना करता हूं कि वो जल्दी से स्वस्थ हों।
https://twitter.com/hashtag/Banas?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, सवाई माधोपुर में यात्रियों से भरी बस के बनास नदी में गिर जाने से 26 से ज़्यादा लोगों की मौत हो जाना बेहद दुखद है एवं इस दर्दनाक हादसे में कई यात्री घायल हो गए है। सरकार से अपील है कि जल्द से जल्द राहत एवं चिकित्सकीय सुविधाए मुहैया कराई जाए।
https://twitter.com/SachinPilot/status/944438167574159361?ref_src=twsrc%5Etfw
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने हादसे पर ट्वीट कर लिखा, राजस्थान के सवाई माधोपुर बस हादसे की ख़बर सुनकर व्यथित हूं। बस, बनास नदी पुल की रेलिंग को तोड़कर नीचे गिर गई। मृतकों की संख्या बहुत अधिक है। ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति दे। ॐ शांति!
https://twitter.com/S_MahajanLS/status/944439063305601025?ref_src=twsrc%5Etfw
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया कि सवाई माधोपुर के दुब्बी बनास में हुई बस दुर्घटना दुःखद। दुर्घटना में दिवंगत हुए यात्रियों की आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
https://twitter.com/myogiadityanath/status/944431510236536832?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/OmMathur_bjp/status/944429096959803392?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Sawai Madhopur / सवाई माधोपुर बस हादसा: पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जताया दुख, जानिए हादसे को लेकर किसने क्या बोला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो