2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पोस्टर-स्लोगन से दिया बेटी व प्रकृति बचाने का संदेश

गंगापुरसिटी . राजकीय महाविद्यालय में चल रही सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों के तहत गुरुवार को क्विज, स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई।

less than 1 minute read
Google source verification
पोस्टर-स्लोगन से दिया बेटी व प्रकृति बचाने का संदेश

पोस्टर-स्लोगन से दिया बेटी व प्रकृति बचाने का संदेश

गंगापुरसिटी . राजकीय महाविद्यालय में चल रही सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों के तहत गुरुवार को क्विज, स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई।

क्विज प्रतियोगिता में मोहित शर्मा व जतीश बैरवा प्रथम, मोहम्मद कैफ व शीशराम द्वितीय एवं गोमती सैनी व लक्ष्मी मिरोठा तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार स्लोगन प्रतियोगिता में अर्चना शर्मा व स्नेहलता रैगर प्रथम, शीशराम गुर्जर व सिद्धि शर्मा द्वितीय एवं संतोष शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में सिद्धि शर्मा प्रथम, अपर्णा शर्मा द्वितीय एवं सिखा सिंघल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस मौके पर प्राचार्य प्रो. बृजेन्द्र सिंह मीना ने कहा कि कॉलेज मेंं आयोजित इस प्रकार की गतिविधियों में विद्यार्थियों को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इससे बौद्धिक एवं रचनात्मक विकास होता है। प्रभारी प्रो. रामकेश मीना ने बताया कि प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. रविबाला गोयल, डॉ. बीएल मैनावत, प्रो. रामनरेश मीना एवं चन्द्रशेखर मीना रहे। इस मौके पर संकाय सदस्य प्रो. महेन्द्र कुमार मीना, डॉ. गुंजन गर्ग, डॉ. सोनूलाल मीना व डॉ. कैलाश बैरवा आदि मौजूद रहे। संयोजक प्रो. सुरेश चंद मीना ने महाविद्यालय में चल रही सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रमों के समापन की घोषणा की।

Story Loader