300 करोड़ का किया प्रावधान
बजट में सरकार की ओर से प्रदेश के बीस मंदिरों के विकास और वहां श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं को विकसित करने के लिए कुल 300 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। इनमें सवाईमाधोपुर के रणथम्भौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर के अतिरिक्त दौसा का मेंहदीपुऱ बालाजी, पाली का रणकपुर, टोंक का डिग्गी कल्याण, डूंगरपुर का बणेश्वर धाम, जैसलमैर का रामदेवरा, नागौर का तेजाजी मंदिर, जलदेवी मंदिर राजसंमद, जयपुर के गोविंद देव मंदिर आदि को शामिल किया गया है।