इधर, सरिस्का बाघ अभयारण्य को 1 जुलाई से तीन महीने के लिए पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाएगा। इस दाैरान पर्यटकों की आवाजाही पर राेक रहेगी। बारिश के सीजन में हर साल 1 जुलाई से 30 सितंबर तक सरिस्का बाघ अभयारण्य को बंद कर दिया जाता है। लेकिन, बाला किला क्षेत्र पर्यटकों के सफारी के लिए खुले रहेंगे।