
सवाईमाधोपुर. खराब मौसम व बारिश के चलते सोमवार को कई टे्रनें घंटों देरी चली। टे्रनों के देरी से आने के कारण यहां रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी हुई।
स्टेशन अधीक्षक शिवलाल मीणा ने बताया कि स्वर्ण मंदिर मेल (12904) दो घंटे पचास मिनट की देरी से, जोधपुर-इंदौर इंटरसिटी(12466) करीब सवा चार घंटे की देरी से, कोटा- पटना एक्सप्रेस करीब चार घंटे की देरी से स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंची।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
