
बर्फ में दबा मिला भेड़िए का सही सलामत सिर, वैज्ञानिकों का दावा- है 40 हजार साल पुराना
नई दिल्ली।रूस ( Russia ) साइबेरिया ( Siberia ) के वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्हें साइबेरिया की बर्फीली पहाड़ियों पर एक हिम युग के भेड़िए का सिर मिला है। बर्फ में दबे होने के कारण भेड़िए के दिमाग के साथ-साथ उसके बाल और दांत भी सही सलामत हैं। भेड़िए के सिर पर शोध कर रहे वैज्ञानिकों का दावा है कि यह सिर 40 हजार साल पुराना है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भेड़िए का यह सिर करीबन 16 इंच लंबा है। इतना लंबा होने की वजह से यह सिर आज के समय के भेड़ियों के आकार से दोगुना है। इस खबर के उजागर होने के बाद वैज्ञानिकों में इस बात को जानने की उत्सुकता है कि आदि काल के जानवर आखिर कैसे दिखते होंगे।
वैज्ञानिकों का कहना है कि भेड़िए के कटे सिर के आस-पास उसका धड़ नहीं मिला है। उसके कटे सिर के निशान का परिक्षण करने के बाद वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है कि भेड़िए पर किसी दूसरे जानवर ने ही हमला किया होगा।
इतिहासकारों के अनुसार, रूस में मानवजाति 32 साल पहले स्थापित हुई थी। साइबेरिया में मिले भेड़िए के इस सिर की तुलना अब आज के समय के भेड़ियों से की जाएगी। इससे शायद यह साफ हो पाए कि कई सालों से बदलते हालत की वजह से जानवरों में कैसे-कैसे बदलाव आए। इस सिर के मिलने से वैज्ञानिक शायद यह जान पाएं कि हिमयुग ( Ice Age ) के क्या और कैसे हालात थे। भेड़िए के डीएनए ( dna ) की जांच से हिमयुग की जानकारी लेना आसान हो जाएगा।
Updated on:
14 Jun 2019, 4:10 PM IST
Published on:
14 Jun 2019, 1:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.