
आखिरकार चीन के वैज्ञानिकों ने खोज ही लिया ईंधन का विकल्प, जानें पूरी कहानी...
नई दिल्ली। चीन ने ईंधन (fuel ) के क्षेत्र में चौका देने वाली खोज की है। शोध में कार्बन डाइऑक्साइड ( carbon dioxide )को मेथनॉल में बदलकर एक नया उत्प्रेरक तैयार किया है। इसे बड़े स्तर पर इंजनों के लिए स्वच्छ ईंधन प्राप्त किया जा सकेगा। इस शोध को चीन के विज्ञान ( secience ) और प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी ( university ) के जेंग जेई के देखरेख में किया गया है।
शोध के दौरान प्लैटिनम के एकल परमाणुओं पर आधारित एक उत्प्रेरक विकसित किया गया, जो 150 डिग्री सेल्सियस तापमान पर भी कार्बन डाइऑक्साइड को पूरी तरह से मेथनॉल में बदल सकता है। आने वाले समय में इसे बड़े स्तर स्वच्छ ईंधन के तौर में इस्तेमाल किया जा सकेगा।
शोधकर्ता जेंग के अनुसार- शोध में उच्च शुद्धता लाने के लिए मेथनॉल का उत्पादन किया गया। इसी कारण नई विधि के बारे में पता लगाया जा सका। इसके अलावा वैज्ञानिकों को एकल-परमाणु कटैलिसीस के तंत्र को ओर भी अच्छे ढंग से समझने में मदद मिली है।
शोध से मिली सफलता के बाद विज्ञानिक इस पर और शोध कर रहे हैं। शोध का पूरा विवरण नेचर कम्युनिकेशंस मैग्जीन में छपा है। इसमें कहा गया है कि पूरी दनिया में विज्ञानिक ईंधन का विकल्प तलाशने में लगे हुए हैं।
Updated on:
3 May 2019, 1:45 PM IST
Published on:
3 May 2019, 1:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.