
सरहद पर तैनात हो सकेगा ‘ब्रेनस्टॉर्म’ रोबोट सैनिक, जानें कैसे
नई दिल्ली। डीआरडीओ ( DRDO )ने एक नए प्रोजेक्ट (सैन्य विकसित रोबोट) पर काम करना शुरू कर रहा है, जिसे मानव रहित युद्ध ( war ) के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। दरअसल, भविष्य में जो युद्ध लड़े जाएंगे, वो मानव सैनिक नहीं बल्कि रोबोट ( robot )आर्मी लड़ेगी। इसके लिए डीआरडीओं रोबोट आर्मी तैयार कर रहा है।
बता दें भारत का प्रतिरक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) जो रोबोट तैयार कर रहा है उनमें प्रत्येक रोबोट की बुद्धि का स्तर काफी ऊंचा होगा। इस प्रोजेक्ट में लगे वैज्ञानिकों की कोशिश है कि ये रोबोट मित्र और शत्रु की पहचान अच्छे से कर सकें। साथ ही वैज्ञानिकों ने इसका नाम ‘ब्रेनस्टॉर्म’ (ब्रेन सिस्टम टू ट्रांसमिट ऑर रिसीव मैग्नेटोइलेक्ट्रिकल सिग्नल्स) दिया है।
‘ब्रेनस्टॉर्म’ की खासियत इस प्रकार है
-ये रोबोट भविष्य में सैनिक रणभूमि में दुश्मनों को ढेर कर सकेंगे।
-रोबोट टेक्नोलॉजी के जानकारों के अनुसार- भविष्य में जमीन और हवा दोनों लड़ाइयों में इन रोबट्स का इस्तेमाल किया सकता है।
-शांतनु चौधरी के अनुसार- "ये रोबोट सैनिक रातों-रात मानव सैनिकों की जगह नहीं ले पाएंगे।'
-रिसर्च के बाद ऐसा रोबोट तैयार होगा जो किसी मानव सैनिक के काम को सफलतापूर्वक अंजाम दे सकेगा।
-DRDO के अनुसार- शुरुआत में ये रोबोट मानव सैनिकों की मदद करेंगे। उसके बाद इन्हें दूसरे कामों के लिए भी इस्तेमाल में लाया जाएगा।
देर रात तक करते हैं काम तो हो जाएं सावधान, बदल सकता है आपका डीएनए !
-इससे युद्ध में मानव जीवन की क्षति काफी कम होगी।
-‘ब्रेनस्टॉर्म’ रोबोट अशांत क्षेत्रों में सैनिकों और जवानों की मौत को रोकने काफी मददगार होगा।
- ये रोबोट सैनिक देश की सीमा पर रक्षा करने के लिए तैनात किए जा सकेंगे।
Published on:
26 May 2019, 5:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.