1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो दिन बाद अंतरिक्ष में दिखेगा अद्भुत नजारा, चूके तो 15 साल तक करना पड़ेगा इंतजार !

13 अक्टूबर को मंगल ग्रह पृथ्वी के सबसे करीब होगा जिससे यह सबसे बड़ा दिखाई देगा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vivhav Shukla

•

Updated: 11 Oct 2020, 4:10 PM IST

mars_will_appear_bigger.jpg

Mars Will Appear Bigger

नई दिल्ली। खगोल वैज्ञानिकों का कहना है कि 13 अक्टूबर को अंतरिक्ष में अनोखा नजारा दिखने वाला है। अगर आप इस नजारे को देखने से चूक जाते हैं तो फिर आपको साल 2035 तक का इंतजार करना पड़ेगा।

वैज्ञानिकों के मुताबिक इस दिन मंगल ग्रह पृथ्वी के सबसे करीब होगा, जिससे आपको ये बहुत बड़ा दिखाई देने वाला है। नासा के मुताबिक 13 अक्टूबर को मंगल ग्रह कुछ समय के लिए पृथ्वी के बेहद करीब होगा। जिसकी वजह से मंगल बड़ा दिखाई देगा।

न्यू स्टडी: प्रथम विश्व युद्ध के बाद जलवायु परिवर्तन ने ली थी 1918 में 5 करोड़ लोगों की जान

नासा के मुताबिक 13 अक्टूबर के बाद इस तरह की घटना साल 2035 में दिखाई देगी। इसके लिए भी मंगल सूर्य के विपरीत होना होगा और पृथ्वी सीधे मंगल और सूर्य के बीच स्थित होगी। ऐसे में मंगल और पृथ्वी की परिक्रमा एक साथ होने की वजह से मंगल सूर्यास्त के समय लोगों को दिखाई देगा।

ये इस वक्त इतना बड़ा होगा कि आप इसे नंगी आंखो से भी देख सकते हैं लेकिन अगर आप दूरबीन से देखते हैं तो आप मंगल के स्पष्ट आकार में उसे देख सकेंगे। लेकिन अगर आसमान साफ नहीं रहता है तो आप ये नजारा नहीं देख पाएँगें।

वैज्ञानिकों का दावा- सहारा रेगिस्तान की धूल से जी से पिघल रही हिमालय की बर्फ

बता दें 6 अक्टूबर को मंगल ग्रह पृथ्वी के सबसे करीब था। इस दिन मंगल धरती के 62 मिलियन किलोमीटर की दूरी पर था।