1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नासा ने जारी कीं फोनी के पहले और बाद की तस्वीरें, कुछ ऐसा था शहर का मंजर

ओडिशा में फोनी तूफान के कहर की ली तस्वीरें सैलेलाइट ने खिंची कहर के बाद की फोटो समय से पहले ही सुरक्षा के कर दिए गए कड़े इंतजाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अगार मालवा

•

image

Deepika Sharma

•

Updated: 11 May 2019, 2:55 PM IST

photo

नासा ने जारी कीं फोनी के पहले और बाद की तस्वीरें, कुछ ऐसा था शहर का मंजर

नई दिल्ली। हाल ही में फोनी चक्रवात ने ओडिशा ( odisa ) में कहर बरपाया था। उस फोनी चक्रवात की तस्वीरों को नासा (nasa)ने सैटेलाइट (satellite ) के माध्यम से केप्चर किया हैं। जिसमें भारी पैमाने पर हुई तबाही के बाद का मंजर है। हालांकि इस चक्रवात के आने से पहले ही बचाव कार्य शुरू कर दिए गए थे। जिस कारण जान-माल का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।

मिनटों में पता चलेगा शरीर में बैक्टीरिया है या नहीं, वैज्ञानिकों ने बनाया नया उपकरण

दरअसल, अमरीकी ( america ) अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कुछ तस्‍वीरें जारी की हैं, जो फोनी तूफान आने से पहले की हैं। इसमें ओडिशा शहर जगमगाता दिखाई दे रहा है। लेकिन फोनी तूफान के बाद 4-5 अप्रैल को इस शहर का अधिकतर हिस्स अंधेरे में डूबा नजर आ रहा है।

बता दें कि ओडिशा में फोनी तूफान 3 मई को आया था। कई लोग बेघर हो गए थे। इस तूफान की रफ्तार तकरीबन 200 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। इस चक्रवात के कारण राजधानी ही नहीं बल्कि भुवनेश्वरी सहित पुरी , कटक और खुर्दा में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। कई जगह पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए थे।

वैज्ञानिकों का दावा : प्राकृति के लिए नहीं किया ये काम तो हो जाएगा सब खत्म

एेसी ही प्रकृतिक आपदा 1999 में भी आई थी। उसके बाद 20 साल बाद ऐसा हुआ है। फोनी ने अोडिशा ही नहीं आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्से सहित पश्चिम बंगाल को भी अपनी चपेट में ले लिया।

चक्रवात फोनी से राजधानी भुवनेश्‍वर में बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी नुकसान होने की बात सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां पैसेंजर टर्मिनल को तो नुकसान हुआ ही, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर भी तूफान के कारण उड़ गया।

गपशप के दौरान महिलाओं से ज्यादा नीचे गिर जाते हैं पुरुष, एक बार शुरू होने पर 52 मिनट तक नहीं रुकते

फोनी ने हरियाली को भी बड़ा नुकसान पहुंचाया है। इस दौरान करीब 10 लाख पेड़ उखड़ गए, जिससे हर तरफ उजाड़ नजर आ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि एक बार फिर पुरानी हरियाली को लाने में कम से कम 15 से 20 साल लगेंगे।'