1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न एलियंस ने खाया टमाटर, न ही एस्ट्रोनेट ने… NASA ने 8 महीने बाद सुलझाई गुत्थी, साइंटिस्‍ट भी हैरान

अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने आखिरकार एक पहेली को सुलसा लिया। नासा के वैज्ञानिकों ने लाइव प्रसारण में सच्चाई से पर्दा उठाया है। न एलियंस ने खाया, न ही एस्ट्रोनेट ने स्पेस स्टेशन से गायब हुआ टमाटर आठ माह बाद मिल गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 11 Dec 2023, 8:04 AM IST

tomato_nasa_scientist.jpg

अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष में आठ महीने पहले गायब हुए एक टमाटर की पहेली सुलझा ली है। अंतरिक्ष यात्री फ्रेंक रुबियो ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में टमाटर उगाए थे। टमाटरों के गुच्छे काटने के बाद एक टमाटर खो गया। तब मजाक में कहा गया कि या तो खुद रुबियो या एलियंस टमाटर खा गए हैं। अब नासा के वैज्ञानिकों ने लाइव प्रसारण के दौरान टमाटर की सच्चाई से पर्दा उठाया है। उनके मुताबिक खोया टमाटर स्पेस स्टेशन में ही मिल गया है।


371 दिन तक अंतरिक्ष स्टेशन में थे फ्रेंक रूबियो

द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक फ्रेंक रुबियो 371 दिन तक अंतरिक्ष स्टेशन पर थे। यह किसी अमरीकी अंतरिक्ष यात्री का माइक्रो ग्रैविटी में बिताया गया सबसे लंबा समय है। खोए टमाटर के बारे में उन्होंने कहा, कई लोगों ने कहा था कि शायद मैंने टमाटर खा लिया है या एलियंस खा गए हैं। लेकिन अब जो टमाटर मिला है, इस हद तक सूख गया है कि कोई नहीं बता सकता कि यह क्या था।

पांच सब्जियां उगाईं

अंतरिक्ष स्टेशन में वैज्ञानिकों ने पांच सब्जियां उगाने का प्रयोग किया था। आखिरी प्रयोग टमाटर का था। वहां उगे टमाटर 29 मार्च को तोड़े गए और सभी अंतरिक्ष यात्रियों को सैंपल के तौर पर दिए गए। रुबियो का हिस्सा एक प्लास्टिक बैग में था। इससे पहले कि रुबियो उसे खा पाते, यह खो गया था। माइक्रो ग्रेविटी में चीजें आसानी से कहीं भी तैर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- अयोध्या राम मंदिर : सोने के धागे से बनेंगे रामलला का वस्त्र, जानिए इनकी खासियत

कई घंटे खोजा था

स्पेस स्टेशन में पौधे उगाने के अनुभवों से वैज्ञानिक जान सकेंगे कि चांद और मंगल पर पौधे कैसे उगाए जा सकते हैं। स्पेस स्टेशन से पृथ्वी पर लौटने के बाद रुबियो ने मीडिया को बताया था कि उन्होंने 18-20 घंटे तक टमाटर को खोजा था।

यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट का अहम फैसला, पत्नी की उम्र 18 साल या ज्यादा है तो मैरिटल रेप अपराध नहीं, जानिए पूरा मामला