न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एंव पीठासन अधिकारी सारिका भाटी ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद बाल विवाह प्रतिशेध अधिनियम की धारा 9, 10, 11 के अंर्तगत दोषी पाते हुए दूल्हे विजय सालगी, उसके पिता सजनसिंह सालगी, माता शोभा सालगी, लड़की के पिता मांगीलाल धनावत, लड़की की माता गीता बाई धनावत और भोपाल के जिला रोजगार अधिकारी लाल घाटी भोपाल निवासी केएस मालवीय पिता खुशीलाल मालवीय को एक एक साल के कारावास और एक एक हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।