26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर से खाना खाने निकले तहसीलदार-पटवारी लापता, मचा हड़कंप

बीती रात खाना खाने का कहकर निकले थे दोनों..सुबह तक घर नहीं पहुंचे तो पुलिस को दी सूचना..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 16 Aug 2022, 10:01 PM IST

sehore.jpg

सीहोर. सीहोर में तहसीलदार नरेन्द्र सिंह ठाकुर और पटवारी महेन्द्र रजक के अचानक लापता हो जाने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तहसीलदार व पटवारी दोनों ही सोमवार की रात घर से बाहर खाना खाने जाने की बात कहकर निकले थे और फिर वापस नहीं लौटे। सुबह तक दोनों के वापस न लौटने पर परिजन को चिंता हुई और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद से पुलिस दोनों की तलाश कर रही है लेकिन उनका पता नहीं चल पाया है।

तहसीलदार-पटवारी लापता
सीहोर के मंडी थाने में मंगलवार को सुबह जैसे ही तहसीलदार और पटवारी के लापता होने की खबर मिली तो हड़कंप मच गया। बताया गया है शाजापुर जिले की मोहनपुर बढ़ोदिया में पदस्थ तहसीलदार नरेन्द्र सिंह ठाकुर व नसरुल्लागंज तहसील में पदस्थ पटवारी महेन्द्र रजक सोमवार की रात अपने दो दोस्तों महेन्द्र शर्मा और राहुल आर्य के साथ बाहर खाना खाने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। ये भी जानकारी लगी है कि पटवारी और तहसीलदार एक ही कार में सवार थे और रफीकगंज स्थित तरुण सिंह के फॉर्म हाउस पर उनकी पार्टी थी। लेकिन मंगलवार की सुबह दोनों वापस घर नहीं पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें- कथावाचक महाराज बंद कमरे में शिष्या को पढ़ा रहा था अश्लील कथा, पहुंच गई पत्नी, मचा बवाल


सर्चिंग जारी, नहीं मिला सुराग
तहसीलदार व पटवारी के एक साथ लापता हो जाने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है। नदी में बहे होने की आशंका के चलते शहर के नजदीक ही सीवन नदी के करबला पुल और काहिरी में पुलिस और होमगार्ड के जवान सर्चिंग कर रहे हैं। बीती रात को तेज बरसात से नदी नाले उफान पर थे, इसलिए पानी में बहने की आशंका पुलिस जता रही है। पुलिस ने तहसीलदार और पटवारी की सोमवार रात की लोकेशन निकाली, जिसमें रात 11 बजे के आसपास उनका वाहन सीहोर के इंदौर नाका के पास होना पाया गया है। इसके बाद आगे वह किधर गए, उसका कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस दोनों की कॉल डिटेल निकालने के साथ ही अन्य जांच पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें- कल 17 अगस्त को भी सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में छुट्टी घोषित, जारी हुआ आदेश

बड़ी खबरें

View All

सीहोर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग