
अंधी रफ्तार से आ रहे ट्रक ने महिला को रौंदा, मौत
सीहोर. इंदौर-भोपाल हाइवे पर ट्रक चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलते हुए बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठी महिला की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने सूचना पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार इमरान अली अपनी पत्नी ओर बच्चों के साथ बाइक से सोनकच्छ से भोपाल जा रहा था। इसी दौरान इंदौर-भोपाल हाइवे पर दरबार ढाबे के पास शनिवार को करीब 3 बजे ट्रक चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलते हुए बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी भोपाल के ऐशबाग निवासी नाइद जहां (३०) पति इमरान अली की घटना स्थल पर मौत हो गई। इमरान अली व बच्चों को कोई चोंट नहीं आई है।घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी है।
इधर, वाहन की टक्कर से पैर हुआ फ्रेक्चर
एक लापरवाह चार पहिया वाहन के चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक घायल हो गया।जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।यहां से प्राथमिक इलाज के बाद भोपाल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कुड़ी निवासी गोवर्धन (३०) पिता नारायण सिंह बाइक से जा रहा था।श्यामपुर रोड पर शेखपुरा जोड़ के पास उसकी बाइक में एक चार पहिया वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। इससे उसका पैर फे्रक्चर हो गया।इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने से भोपाल रेफर कर दिया।
इधर, गुमशुदगी दर्ज
घर आने के लिए निकला एक किशोर रास्ते में ही गायब हो गया। परिजन ने उसे आसपास तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका है। इस कारण थाने पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार निपानियां निवासी मनीष (१६) पिता रमेश मालवीय शुजालपुर से अपने गांव आ रहा था। वह रास्ते में ही गायब हो गया। परिजन ने उसका काफी देर तक इंतजार किया, लेकिन जब नहीं आया तो तलाशना शुरू किया। इधर उधर तलाशने के बाद भी कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को गुमशुदगी का मामला कराया है।
Published on:
23 Sept 2018 02:03 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
