25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Seoni / मुंह में शिकार दबाकर ले जा रहा था बाघ, देखकर हैरान रह गए लोग, VIDEO

मुंह में शिकार दबाकर ले जा रहा था बाघ, देखकर हैरान रह गए लोग, VIDEO

- पेंच टाइगर रिजर्व में अनोखा नजारा- मुंह में शिकार दबाए ले जाता दिखा बाघ- बाघ का शिकार देख रोमांचित हुए लोग- पर्यटकों के लिए खुला पन्ना टाइगर रिजर्व
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिवनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 3 Oct 2023, 1:56 PM IST

tiger hunting video

मुंह में शिकार दबाकर ले जा रहा था बाघ, देखकर हैरान रह गए लोग, VIDEO

जंगल सफारी पर जाने वालों के लिए सबसे खास पल ये है कि उन्हें सफारी के दौरान बाघ के दर्शन हो जाएं। लेकिन, मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में स्थित पेंच टाइगर रिजर्व में भ्रमण करने आए पर्यटकों को यहां बाघ के दीदार तो हुए ही साथ ही एक अद्भुत नजारा भी देखने को मिला। यहां पर्यटकों ने देखा कि बाघ अपने शिकार को मुंह में दबाकर ले जाता दिखा। इधर, तीन महीने के मानसून ब्रेक के बाद 1 अक्टूबर से पन्ना टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया है।


सिवनी जिले के अंतर्गत आने वाले पेंच टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को अनोखा नजारा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि खवासा बफर जोन में बाघ अपने शिकार को मुंह पर दबाकर ले जाता नजर आया। बाघ हिरण का शिकार करने के बाद अपने शिकार को मुंह में दबाकर एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाता दिखा। पर्यटकों ने जब ये नजारा देखा तो उनका रोमांच कई गुना बढ़ गया। कुछ पर्यटकों ने इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया। वहीं, अब इस दुर्लभ घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- MP Weather : मानसून की विदाई का दौर शुरु, पर जाते जाते आ गया भारी बारिश का अलर्ट


सामने आया बाघ के शिकार का अद्भुत वीडियो

बाघों का गढ़ कहे जाने वाले पन्ना टाइगर रिजर्व के हिनौता और मड़ला द्वार तीन महीने बाद एक बार फिर पर्यटकों के लिए 1 अक्टूबर से खोल दिए गए हैं। पहले ही दिन यानी रविवार को बाघ के अनोखे दीदार ने इसे पर्यटकों के लिए और भी खास बना दिया। पहले दिन ही पन्ना टाइगर रिजर्व पूरी तरह से फुल था। हालात ये रहे कि, पर्यटकों को ऑफलाइन टिकिट भी नहीं मिल पा रहे थे। जानकारी के अनुसार, हिनौता गेट से 23 वाहनों के जरिए 106 पर्यटकों पन्ना टाइगर रिजर्व घूमने पहुंचे थे। मड़ला गेट से 307 पर्यटक पन्ना टाइगर रिजर्व पहुंचे। इनमें 16 विदेशी पर्यटक शामिल थे।