18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Shahdol / यहां जन्मा त्रिनेत्र वाला बछड़ा, लोग मान रहे शिव का अवतार, देखें वीडियो

यहां जन्मा त्रिनेत्र वाला बछड़ा, लोग मान रहे शिव का अवतार, देखें वीडियो

हैरानी की बात ये है कि इस दुर्लभ बछड़े की तीन आंखें हैं तो वहीं दो नाक हैं। बछड़े के दर्शन करने किसान के घर लगी भारी भीड़।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 11 Feb 2024, 10:07 PM IST

news

यहां जन्मा त्रिनेत्र वाला बछड़ा, लोग मान रहे शिव का अवतार, देखें वीडियो

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां कुल्लुहा गांव से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां एक गायने दुर्लभ बछड़े को जन्म दिया है। इस दुर्लभ बछड़े तीन आंखे और दो नाक हैं। जनपद पंचायत बुढार के ग्राम पंचायत अतरिया के ग्राम कुल्लुहा में एक किसान के घर की गाय ने इस दुर्लभ बछड़े को जन्म दिया है। बछड़े के जन्म की सूचना कुछ दी देर में आग की तरह पूरे गांव में फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण बछड़े के दर्शन करने किसान के घर पहुंचने लगे हैं। लोग इस बछड़े को भगवान शिव का अवतार मानकर पूजा करने लगे हैं।

कुल्लुहा गांव में एक किसान रत्न सिंह के घर उनकी गाय ने 10 फरवरी को ऐसे बछड़े को जन्म दिया जिसकी तीन आंखें और नाक में दो के बजाय चार छेद हैं। इसकी दो आंखें तो एकदम ठीक जगह पर हैं, जबकि तीसरी आंख भगवान शिव की तरह माथे पर बीचों बीच स्थित हैं। अनोखे बछड़े के जन्म के बाद से लोग इसे भगवान शिव का साक्षात अवतार मान रहे हैं। इसकी पूजा करने के लिए ग्रामीण हर समय किसान के घर पहुंच रहे हैं। अद्भुद जन्मा बछड़ा इन दिनों गांव समेत आस पास के इलाकों में कौतूहल का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- दफ्तर में चाय के कप में शराब पीते क्लर्क का वीडियो वायरल, महिला कर्मी से बोला- ...तुम्हें बर्बाद कर दूंगा


सामने आया दुर्लभ बछड़े का वीडियो

गांव में इस तरह की घटना पहली बार हुई है, इसलिए भी यहां हर कोई बछड़े के बारे में सुनकर भौंचक्का रह जा रहा है। ज्यादातर लोग इसे धार्मिक आस्था से जोड़कर देख रहें हैं। बछड़े के तीन आंख होने के कारण ऐसे धार्मिक आस्था से भी जोड़ा जा रहा है। यही नहीं किसान के घर लोगों ने पैसे चढ़ाने भी शुरु कर दिए हैं। जबकि बछड़े की पूजा-अर्चना भी की जा रही है।