मध्य प्रदेश में एक बार फिर नशेबाज अधिकारी का वीडियो सामने आया है। मामला सिंगरौली जिले के वन विभाग ऑफिस का है, जहां पदस्थ लिपिक ने सरकारी संस्थान में बैठकर खुलेआम शराब पी। इतना ही नहीं जब उन्हें मालूम चला कि उनकी ये हरकत सामने बैठी महिला कर्मचारी अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर रही है तो अधिकारी ने बोतल सामने निकाल कर दिखा दी और कहा कि फोटो खींचना है तो अब खींचो।