आपको ये भी बता दें कि आईटी की ओर से भेजे गए ज्यादातर नोटिसों की खास बात ये है कि ये अधिकतर उन नेताओं को भेजा गया है, जो पिछला लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। कांग्रेस के सीनियर नेताओं को भी यही नोटिस दिया गया है। समन में कहा गया है कि जब तक पूछताछ चलेगी तबतक इन नेताओं को इनकम टैक्स दफ्तर में ही रहना होगा। अधिकारी से परिमशन के बिना उन्हें दफ्तर से जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी नेताओं को पिछले 7 साल में लेनदेन का हिसाब-किताब लेकर आने के निर्देश दिए गए हैं। 2014 से 2021 पिछले 7 साल की वित्तीय लेनदेन के सभी कागजात लेकर बुलाया गया है।