हम छू लें आसमा कार्यक्रम के तहत स्थानीय रघुराज क्रमांक 01 में कक्षा 12वीं के पूरक परीक्षार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया था। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के छात्रों की काउंसिलिंग करने वाले थे। उनके भाषण का सीधा प्रसारण किया जाना था। मुख्यमंत्री भोपाल से ही सभी स्थानों पर लाइव थे। इसके लिए शहडोल में रघुराज क्रमांक-1 स्कूल में बाकायदा व्यवस्था की गई थी। वहां पर कलेक्टर भी मौजूद थीं। मुख्यमंत्री का भाषण सुनने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी पहुंचे हुए थे।
इसके पूर्व छात्रों ने मुख्यमंत्री के संवाद का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर अनुभा श्रीवास्तव के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। जब तक कलेक्टर कार्यक्रम में मौजूद रहीं तब तक हाल में छात्रों के साथ ही शिक्षकीय स्टाफ भी मौजूद रहा। जैसे ही कलेक्टर वहां से रवाना हुईं, उनके जाते ही मुख्यमंत्री बोलते रहे और पूरा का पूरा हाल खाली हो गया। हाल में गिनती के छात्र व एक दो स्टाफ ही नजर आए।
बाद में मैनेज करते रहे अधिकारी
मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान कलेक्टर के जाने के बाद पूरा हॉल खानी होने की सूचना मिलते ही मीडिया से जुड़े कुछ लोग पहुंच गए। इसको लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मामले को मैनेज करने का काफी प्रयास किया।