
Here the unemployed will go From here on Patwari will come out
शहडोल- ऐसी मशीन बनाउंगा, इधर से बेरोजगार घुसेगा उधर से पटवारी निकलेगा, ये हम नहीं कह रहे बल्कि सोशल मीडिया कह रहा है। मध्यप्रदेश में कई सालों के बाद पटवारी की वैकेंसी निकली है। 9 हजार से भी ज्यादा पदों के लिए पटवारी की सीटों के लिए वैकेंसी निकाली गई है। पद के लिए जैसे ही नोटिफिकेशन जारी हुआ लोगों के बीच पटवारी बनने के लिए होड़ सी मच गई । इस पद के लिए एक्जाम देने के लिए लोग भारी तादाद में अप्लाई करने लगे। लोखों लोगों ने पटवारी के लिए अप्लाई कर दिया। इसके ऑनलाइन टेस्ट भी शुरू हो चुके हैं। 9 दिसंबर से हर दिन ऑनलाइन टेस्ट शुरू हैं। एक्जाम देने के बाद कोई खुश है तो कोई दुखी ।
लेकिन सोशल लगातार फनी जोक्स और वीडियोज वायरल कर रहा है। पटवारी को लेकर ऐसे-ऐसे जोक्स और वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिसे पढऩे और सुनने के बाद आप कितने भी खराब मूड में क्यों ना हों। बिना हंसे रह नहीं सकते। वर्तमान में सोशल मीडिया पर कई फनी जोक्स और वीडियोज वायरल हैं।
- ऐसी मशीन बनाउंगा इधर से पटवारी घुसेगा, उधर से पटवारी निकलेगा
- जनरल डिब्बे में ही गुजरेगी उम्र सारी, अगर ना बन पाए पटवारी
इसके अलावा भी पटवारी को लेकर ऐसे कई फनी जोक्स और वीडियोज वायरल हैं जिसे पढऩे और सुनने के बाद आप अपनी हंसी को रोक नहीं सकते।
पटवारी बनने के लिए लोगों में खासा क्रेज है
पटवारी के फॉर्म जब से निकले हैं। लोगों में खासा क्रेज देखने को मिला है या यूं कहें की एक क्रांति सी आ गई। पहले फॉर्म, फिर उसकी तैयारी और अब एक्जाम, तैयारी को लेकर तो ये आलम था की शहर में कोई भी ऐसा इंस्टीट्यूट नहीं बचा था जहां कोई सीट खाली हो। जिसको जहां सीट मिल रही थी वही तैयारी करने पहुंच रहा था। इतना ही नहीं कुछ लोग जो शहर में तैयारी के लिए नहीं पहुंच सकते वो गांवों में ही कुछ ग्रुप के माध्यम से तैयारी कर रहे हैं।

Published on:
14 Dec 2017 01:09 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
