शहडोल- नया साल नई उम्मीदें लेकर आया है, शहडोल के बिजनेस सेक्टर के लिए भी ये साल खास होने वाला है। क्योंकि जिस तरह की संभावनाएं यहां देखी जा रही हैं, उसे देखते हुए शहडोल का रिटेल कारोबार भी लंबा छलांग लगाएगा। एक्सपर्ट एनालिसिस के अनुसार वर्तमान में शहडोल में ७ हजार करोड़ के आसपास का रिटेल व्यापार है। मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और यूनिवर्सिटी के शुरू होने, फाइनेंसिंग कंपनियों और बैंक आने की वजह से रिटेल कारोबार को नई गति मिलेगी। ये सेक्टर लगभग डेढ़ गुना हो जाएगा। अभी सात हजार करोड़ का कारोबार है रिटेल में ये 10 हजार करोड़ से भी आगे छलांग लगा जाएगा। इसमें शहडोल संभाग में संचालित बड़ी कंपनियां रिलायंस सीबीएम, मोजर बेयर और कोल माइंस का कारोबार शामिल नहीं है।