14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG ! शतक लगाने के करीब पहुंचे पेट्रोल के प्राइस, हर दिन बढ़ रहे रेट

पब्लिक परेशान, आखिर करे तो करे क्या ?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 28 May 2018, 6:01 PM IST

OMG Prices of petrol approaching near century

OMG ! शतक लगाने के करीब पहुंचे पेट्रोल के प्राइस, हर दिन बढ़ रहे रेट

शहडोल- मौजूदा समय में देश में सबसे ज्यादा अगर किसी बात की चर्चा है तो वो है पेट्रोल के दाम, हर कोई जहां देखो वहीं बस एक ही सवाल पेट्रोल के दाम आज कितने बढ़े, और फिर रेट जानने के बाद तुरंत अगली लाइन लगता है मोदी सरकार में पेट्रोल के दाम में शतक लग ही जाएगा। जनाब हाल तो कुछ ऐसा ही है, पेट्रोल के दाम हर दिन जिस अंदाज में बढ़ रहे हैं। उससे हर कोई परेशान है, आम जनता पेट्रोल टंकी पर जैसे ही पेट्रोल भराने पहुंचती है। और पेट्रोल के दाम देखती है, तब उसका चेहरा देखने लायक होता है, उनका फेस ही सबकुछ बयां कर देता है। कि वो बढ़ते हुए पेट्रोल के दाम पर क्या सोच रहे हैं। एक तरह से देखा जाए तो हर दिन बढ़ते पेट्रोल के दाम से पब्लिक परेशान है।

शहडोल में पेट्रोल के दाम

पेट्रोल के दाम में अब हर दिन कुछ पैसों की बढ़ोत्तरी हो रही है, पेट्रोल की प्राइस पहले ही इतनी बढ़ चुकी है कि अब 30-40 पैसे भी अगर बढ़ते हैं तो भारी लगने लगता है। जिस तरह से हर दिन पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं, 80 छोडि़ए अब तो पेट्रोल का दाम 85 रुपए प्रतिलीटर भी पार कर गया है, शहडोल शहर में आज पेट्रोल के दाम 85 रुपए 51 पैसे प्रति लीटर पहुंच गए हैं, और जिस तरह से पेट्रोल के दाम में हर दिन कुछ पैसों का इजाफा हो रहा है उसे देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि कल तक 86 रुपए भी पार कर जाएगा।

अनूपपुर में पेट्रोल के दाम

शहडोल में पेट्रोल के दाम 85 रुपए पार कर चुका है, तो अनूपपुर में भी कम नहीं हैं। अनूपपुर में तो पेट्रोल के दाम शहडोल से भी ज्यादा हैं, यहां भी हर दिन पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं जिससे पब्लिक भारी परेशान है। अनूपपुर में पेट्रोल के दाम आज 85 रुपए 64 पैसे प्रतिलीटर है। कुछ पैसे तो शहडोल से भी ज्यादा हैं। और जिस तरह से हर दिन दाम में बढ़ोत्तरी हो रही है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां भी
कल तक पेट्रोल के दाम 86 रुपए पहुंच ही जाएंगे।

अगर यूं ही बढ़ते रहे दाम तो शतक भी जल्द ही लग जाएगा

जिस तरह से पेट्रोल के दाम में हर दिन बढ़ोत्तरी हो रही है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर इसी तरह से हर दिन दाम बढ़ते रहे तो ज्यादा दिन दूर नहीं हैं, जब पेट्रोल के दाम में भी शतक लग जाएगा। और 85 की जगह एक लीटर पेट्रोल के लिए 100 रुपए तक पब्लिक को देनें पड़े।