1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराबी पति ने पत्नी की काटी नाक

पत्नी की मानें तो शराबी पति शराब पीने के लिए अपनी जमीन बेचना चाहता था लेकिन पत्नी जमीन बेचने से मना करती है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाहजहांपुर

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 2 May 2018, 5:29 PM IST

Attack

शाहजहांपुर। कड़े कानूनों के बाद भी देश में महिलाओं पर अत्याचार रूकने का नाम नहीं ले रहा है। यहां एक के बाद एक महिलायें अत्याचार का शिकार हो रही हैं। ताजा मामला यूपी के शाहजहांपुर का है। यहां एक हैवान पति ने शराब पीने से मना करने पर शराब के नशे में अपनी पत्नि की चाकू से नाक काट दी। पत्नी की मानें तो शराबी पति शराब पीने के लिए अपनी जमीन बेचना चाहता था लेकिन पत्नी जमीन बेचने को मना करती थी। इसी बात को लेकर बीती रात दोनों में विवाद हुआ और शराबी पति ने अपनी पत्नी को कमरे बंद कर के चाकू से नाक काट ली। घटना के बाद से आरोपी पति मौके से फरार हो गया। वहीं परिजनों ने खून से लथपथ घायल पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर आरोपी पति राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

क्या है मामला

घटना थाना रौजा के पट्टी बहादुरपुर गांव की है। यहां राजेश अपनी 35 साल की पत्नी संगीता और चार बच्चों के साथ रहता है। संगीता की शादी राजेश से 15 साल पहले हुई थी। घायल संगीता ने बताया कि उसका पति शराबी है। वह रोज शराब पीकर आता है और मारपीट करता है। काफी दिन से उसका पति जमीन बेचने की जिद कर रहा था। संगीता के मुताबिक उसका पति कोई काम नहीं करता है। जमीन बेचकर उसका पति पैसा शराब में उड़ना चाहता था लेकिन जमीन बेचने का हम विरोध करते थे। घायल संगीता का कहना है कि उसके चार बच्चे हैं। दो बेटे और दो बेटियां हैं। राजेश शराब पीकर घर आया और जमीन बेचने की जिद करने लगा। इस बात को लेकर विवाद हुआ और शराब के नशे में राजेश ने संगीता की नाक काट दी। खून निकलता देख उसका पति मौके से फरार हो गया। आसपास के रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना संगीता के मायके वालों दी। उसके बाद मायके वालों ने संगीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

क्या कहना है पुलिस का

वहीं जब इस मामले पर कई घंटे बाद एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसी किसी घटना की हमें जानकारी नहीं है। वहीं सीओ सदर ने कहा कि महिला कि नाक नहीं काटी गई है, पति पत्नी के बीच विवाद हुआ जिसमें महिला को चोट लगी है। वहीं थाना रोजा प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी पति राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपी पति फरार है तलाश की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश