
murder
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में जल्लाद पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। इसके बाद खुद को बचाने के लिए उसने पत्नी के शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। बताया जा रहा है कि पति के उसकी भाभी से अवैध संबन्ध थे जिसका पत्नी अक्सर विरोध किया करती थी। इसी को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
ये है पूरा मामला
घटना थाना चौक कोतवाली के नवादा इंदेपुर गांव की है। यहां के रहने वाले अर्जुन की शादी तीन माह पहले तिलहर कस्बे की रहने वाली 22 वर्षीय मानसी से हुई थी। शादी के बाद से ही अर्जुन अपनी नई नवेली दुल्हन को पीटने लगा था। मृतक मानसी के परिजनों के मुताबिक अर्जुन के उसकी भाभी से अवैध संबंध थे। तीन महीने मे कई बार मानसी अपने पति को भाभी के साथ आपत्तिजनक हालत मे देख चुकी थी। जितनी बार मानसी इसका विरोध करती थी, उतनी बार मानसी को उसका पति पीटता था।
बीती रात फिर मानसी ने फिर से अपने पति को भाभी के साथ कमरे देख लिया जिसके बाद पत्नी ने उसका विरोध किया। पति को पत्नी का विरोध करना इतना नागवार गुजरा कि उसने पत्नी को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद अर्जुन ने खुद को बचाने के लिए पत्नी की लाश को फांसी के फंदे पर लटका दिया। ताकि सबको लगे कि मानसी ने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस ने मानसी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये कहना है पुलिस का
इस मामले में इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने बताया कि महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published on:
22 Sept 2018 12:16 pm
बड़ी खबरें
View Allशाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
