5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुठभेड़ के दौरान इनामी बदमाश गिरफ्तार

पुलिस की घेराबन्दी देखकर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाहजहांपुर

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 5 Feb 2018, 9:35 AM IST

Encounter

शाहजहांपुर। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश के सिर पर पुलिस ने पांच हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। लूट हत्या डकैती के कई मामलो में वांछित शातिर अपराधी की पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। फिलहाल मुठभेड़ के बाद पकड़े गये बदमाश को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- गांधी जी अड़ गए होते तो देश का बंटवारा नहीं होता: महामण्डलेश्वर

पुलिस टीम पर बदमाश ने की फायरिंग

दरअसल खुटार पुलिस को मुखबिर से इनामी बदमाश सोनू उर्फ़ वसीम पुत्र शमीम निवासी ग्राम संसारपुर थाना मैलानी जिला लखीमपुर खीरी के बरकअली गंज इलाके में होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने गांव के तिराहे पर उसे घेर लिया। पुलिस की घेराबन्दी देखकर उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जिसके बाद पुलिस और इनामी बदमाश से हुई मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया बदमाश कई गंभीर मामलों में वांछित था और पिछले कुछ समय से लखीमपुर की जेल में बंद था। जेल से ये बदमाश फ़र्ज़ी दस्तावेजोंके आधार पर जमानत पर छूट कर आया था। पुलिस की मानें तो इलाके में गंभीर अपराधों को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने उसके सिर पर पांच हजार का इनाम घोषित कर रखा था। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी को पुलिस एक बड़ी कामयाबी मान रही है।

यह भी पढ़ें- आर्थिकतंगी के चलते किसान ने खुद को मारी गोली, मौत

क्या कहना है पुलिस का

सीओ पुवायां जितेंद्र कुमार सिंह के अनुसार सोनू उर्फ़ वसीम नाम के एक बदमाश की पिछले कई महीनों से तलाश थी। जो हत्या, लूट, डकैती जैसे कई गंभीर मामलों में वांछित था। आज थाना खुटार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तमंचा और ज़िंदा कारतूसों के साथ दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश पर शाहजहांपुर पुलिस के द्वारा पांच हजार रूपए का इनाम घोषित था।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश