
शिवपाल यादव ने बताया स्टेट गेस्ट हाउस काण्ड में क्या हुआ था मायावती के साथ
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री शिवपाल यादव के सुर बदल गए हैं। अक्सर वह परिवार की कलह के सवाल पर शिकायती अंदाज में अपना जवाब देते थे लेकिन इस बार उनका दर्द छलका है। शिवपाल ने एक तरह से अखिलेश को अपना नेता मानने का भी इशारा किया है। अब शिवपाल अखिलेश यादव के साथ मंच पर आने को तैयार हैं इसके साथ ही शिवपाल ने संभावित महागठबंधन और स्टेट गेस्टहाउस काण्ड पर भी बड़़ा बयान दिया है।
अखिलेश चाहे तो वो एक मंच पर आने को तैयार
दरअसल सपा नेता शिवपाल यादव यूपी के शाहजहांपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आये थे। यहां उनका अपने परिवार के प्रति प्यार तो दिखाई दिया लेकिन सपा खेमा यहां भी बिखरा नजर आया क्योंकि यहां सपा का पूरा खेमा कार्यक्रम से दूर रहा। ऐसा माना जाता है कि यहां के ज्यादा नेता अखिलेश खेमे के हैं शायद यही वजह रही कि सपा के अधिकतर नेताओं ने शिवपाल के कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। इस बची शिवपाल ने अपने परिवार का दनुख साझा किया। उनका कहना है कि अखिलेश और परिवार में उनका किसी से कोई विवाद नहीं है। अखिलेश चाहे तो वो एक मंच पर आने को तैयार हैं। उन्होंने दम भरते हुए कहा कि सपा आज भी ताकतवर है और वो सपा के लिए प्रचार कर रहे हैं।
महागठबंधन सो होगा फायदा
इतना ही नहीं अक्सर महागठबंधन पर निशाना साधने वाले शिवपाल यादव ने कहा है कि महागठबंधन होता है कि लोकसभा चुनाव में सपा को बड़ा फायदा होगा। शिवपाल के मुताबिक महागठबंधन बीजेपी की आंधी को रोक सकता है। साथ ही शिवपाल सिंह यादव ने माया और अखिलेश के महागठबंधन में एक साथ आने पर स्टेट गेस्ट हाउस काण्ड का भी खुलासा किया। शिवपाल सिंह ने कहा कि स्टेट गेस्ट हाउस काण्ड में मायावती के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ था जो महागठबंधन पर असर पड़े।
ठेके पर हो रहे एनकाउंटर
सपा नेता शिवपाल यादव ने यूपी की कानून व्यवस्था और एनकान्टर पर भी सवाल उठाये। उनका कहना है कि यूपी में दरोगा तक फर्जी एनकाउन्टर का ठेका ले रहे हैं। उन्होंने कहा यूपी मेंं बीजेपी की सरकार आते ही अपराध तेजी से बड़ा है।
Published on:
12 Aug 2018, 6:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.