28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा विधायक से मांगी रंगदारी, तीन दिन मेंं रुपए न देने पर परिवार को खत्म करने की धमकी

रंगदारी मांगने वाले ने अपना नाम अली बुदेश भाई बताया है। अली बुदेश दुबई का माना हुआ अपराधी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाहजहांपुर

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 23 May 2018, 11:06 AM IST

BJP MLA

भाजपा विधायक से मांगी रंगदारी, तीन दिन मेंं रुपए न देने पर परिवार को खत्म करने की धमकी

शाहजहांपुर। यूपी में भरतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। कटरा से भाजपा विधायक को विदेशी नंबर के जरिये दस लाख की रंगदारी मांगी गई है। इतना ही नहीं तीन दिन में रंगदारी न देने पर विधायक के परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। धमकी के बाद सहमे विधायक ने एसपी शाहजहांपुर एस चिनप्पा को पूरी जानकारी दी। विधायक को मिली धमकी के बाद जहां पुलिस प्रशासन मेंं हड़कम्प मचा हुआ है। वहीं विधायक की तरफ से एसपी ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू करवा दी है। फिलहाल अब सवाल यही उठता है कि जब सरकार के विधायकों से रंगदारी मांगी जा रही है तो आम जनता का क्या हाल होगा।

दुबई से मांगी रंगदारी

दरअसल कटरा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक वीर विक्रम सिंह उर्फ प्रिंस को एक दुबई के नंबर से वाट्सएप पर दस लाख की रंगदारी मांगी है। वाट्सएप पर मैसेज के जरिए रंगदारी मांगने वाले ने अपना नाम अली बुदेश भाई बताया है। आप को बता दें अली बुदेश दुबई का माना हुआ अपराधी है। मैसेज के जरिए विधायक को धमकी दी है कि अगर तीन दिन के अंदर दस लाख रुपए नहीं दिए तो उनके परिवार को जान से मार देंगे। रंगदारी मांगने वाले ने मैसेज में लिखा है कि हमें पता है कि तुम पैसा नहीं दोगे। जब तक आप अपने परिवार का एक व्यक्ति मृत नहीं देख लेते तब तक मानोगे नहीं। तीन दिन होने के बाद हम आपके परिवार के सदस्य को एक एक करके खत्म करना शुरू कर देंगे। आपको बता दें पत्रिका से हुई बातचीत में विधायक वीर विक्रम सिंह ने बताया कि वह अंडमान निकोबार टूर पर हैं। उन्होंने बातचीत में बताया कि हमें वाट्सएप्प मैसेज के जरिए रंगदारी मांगी गई है। मामले की जानकारी शाहजहांपुर एसपी को दे दी है पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है ।

जांच साइबर सेल को सौंपी

वहीं मामले में एसपी एस चिनप्पा ने पत्रिका को बताया कि विधायक वीर विक्रम सिंह को मैसेज के जरिए 10 लाख की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी न देने पर परिवार को खत्म करने की दमकी दी गई है। हमें विधायक ने फोन पर सूचना दी है ।सूचना मिलते ही साइबर सेल की मदद से रंगदारी मांगने वाले की तलाश शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग