5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार्यकर्ताओं ने कहा भाजपा ने बेचा टिकट, राजभवन में हंगामा, देखें वीडियो

जलालाबाद में एंटी पार्टी के नेता को टिकट देने पर भड़के कार्यकर्ता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाहजहांपुर

•

image

Santosh Pandey

•

Updated: 5 Nov 2017, 4:02 PM IST

bjp

bjp

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के आवास राजभवन पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी ने नगर निकाय चुनाव में टिकट बेचे हैं। मंत्री के आवास पर घन्टों ड्रामा चलता रहा। मन्त्री मामले को निपटाने की बात करते नजर आए।
सुरेश खन्ना के आवास पर हंगामा

मामला सूबे के नगर विकास एंव संसदीय कार्य मन्त्री सुरेश कुमार खन्ना के राजभवन आवास का है। जलालाबाद से भाजपा कार्यकर्ता उनके आवास परिसर में घुस गये और हंगामा शुरू कर दिया। दरअसल बीजेपी ने जलालाबाद नगर पालिका से चेयरमैन के लिए मनिन्द्र गुप्ता को चेयरमैन पद के लिए टिकट दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रत्याशी गुण्डा प्रवृत्ति का है, जिसकी छवि बेहद खराब है। कार्यकर्ता भजपा के जलालाबाद नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार मंगलम को अपना प्रत्याशी बनाना चाहते थे। इसी बात से नाराज कार्यकताओं का ये भी आरोप है कि पैसा लेकर गलत छवि वाले प्रत्याशी को टिकट दिया गया है। कार्यकर्ताओं ने धमकी दी है कि अगर भाजपा दागी प्रत्याशियों को टिकट देती रही तो आगामी लोकसभा चुनाव भारी पड़ सकता है।


चुनाव में सपा-बसपा की मदद की थी

भाजपा कार्यकर्ता हर्षित ने गुस्से में कहा- भारतीय जनता पार्टी ने भ्रष्ट और गुंडे को टिकट दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी यह बताए कि जिसे टिकट दिया गया है, उसकी छवि क्या है। वह भारतीय जनता पार्टी का कर्यकर्ता नहीं, न पदाधिकारी, न पार्टी के लिए कभी कोई त्याग किया। कृष्ण कमार मंगल ने लोकसभा और विधानसभा, हर चुनाव में पार्टी को जीत दिलाई, आज उसका टिकट काटकर विरोधी दल के नेता को दिया गया। यह कहां का न्याय है। टिकट बेचा गया है। अगर कृष्ण कमार मंगल को टिकट नहीं मिला तो मैं चुनौती देता हूं तो जलालाबाद से भाजपा का झंडा हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगा। अनदेखा किया गया तो भाजपा का कार्यकर्ता कभी माफ नहीं करेगा। भाजपा सरकार पैसे लेकर टिकट बेचती है। लोकसभा में सपा की मदद की और विधानसभा में बसपा की मदद की। आज सत्ता का लाभ उठाकर पैसे देकर टिकट ले ली। भाजपा सरकार बताए कि किस आधार पर टिकट दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश