6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिपाही पति की बेवफाई, पुलिस में नौकरी लगते ही पत्नी ठुकराई

आरोपी सिपाही ने पांच साल पहले विधवा महिला से कोर्ट मैरिज की थी।

2 min read
Google source verification
पीड़ित महिला

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही की बेवफाई सामने आई है। शाहजहांपुर जिले में तैनात सिपाही पर आरोप लगा है कि उसने पांच साल पहले विधवा महिला से लव मैरिज की। जिसके बाद युवक की पुलिस में नौकरी लग गई। अब वो अपनी पत्नी और उसके बच्चे को घर से निकालकर उनसे संबंध खत्म करना चाहता है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।


विधवा से की लव मैरिज
पीड़ित महिला का नाम उमा है। वो मुजफ्फरनगर के आर्य नगर कॉलोनी में रहती है। उमा ने बताया कि उसके पहले पति राजेंद्र की मौत के बाद उनके ही दोस्त जरनैल सिंह ने उससे शादी करने की बात कही। जिस पर विधवा महिला ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जनरैल सिंह से जनवरी 2013 में कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद जरनैल की पुलिस में नौकरी लग गई और शाहजहांपुर पुलिस लाइन में उसकी तैनाती हो गई।

सिपाही पर लगाया ये आरोप
पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिस में नौकरी लगने के बाद उसका पति जरनैल सिंह बदल गया। उसने मिलना बंद कर दिया। इतना ही नहीं सिपाही ने फोन पर दूसरी शादी करने की बात कही तो महिला के पैरों तले की जमीन खिसक गई। वो सिपाही की तैनाती मालूम करते हुए मुजफ्फरनगर से शाहजहांपुर पहुंची। जहां उसने अपने पति से गुहार लगाई, लेकिन सिपाही पति का दिल नहीं पसीजा तो पीड़ित महिला ने अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य से मामले की है।


दोनों के परिवारों को बुलाया
एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि 25 वर्षीय महिला अपने बच्चे के साथ यहां आई थी। उसका आरोप है कि सिपाही जरनैल सिंह उसके साथ रहता था, लेकिन अब वो उसके साथ नहीं रहना चाहता है। महिला और सिपाही के परिवारों के 26 तारीख को बुलाया गया है। आपस में समझौता कराने का प्रयास किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग