
जन्मदिन पर मिला पति की मौत का 'तोहफा'
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में पत्नी के बर्थ डे वाले दिन ही उसके पति की हत्या कर दी गई। युवक की घर में ही खून से लपपथ लाश मिली है। युवक के सिर के पीछे नोंंक वाले धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गयी है। घर की स्थिति को देखते हुए लग रहा है कि युवक ने खुद को बचाने के लिए हमलावरों के बीच काफी जद्दोजहद की होगी, क्योंकि युवक का शव कमरे के बाहर पड़ा था, सारा समान बिखरा पड़ा था। कमरे में भी खून पड़ा था। खून से सना कपड़ा बाथरूम में भी मिला और साथ ही खून के दीवार पर भी निशान मिले हैं।
क्या है पूरा मामला
दरअसल वारदात थाना चौक कोतवाली के मोहल्ला अजीजगंज की है। यहां के रहने वाले 35 वर्षीय पियूष सक्सेना पुत्र प्रभात सक्सेना की शादी बरेली की रहने वाली रश्मि से छह साल पहले हुई थी। पियूष महिंद्रा फाइनेंस कंपनी मे कर्मचारी था। दो दिन पहले पियूष अपनी पत्नी और दो साल की बेटी को ससुराल छोड़कर आया था। बरेली में दो साल कि बेटी का इलाज चल रहा था। दो दिन से पियूष अपने घर पर अकेला था। आज वह अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल जाने वाला था लेकिन आज सुबह खून से लथपथ उसके कमरे के बाहर पियूष की लाश मिली। सुबह जब पियूष के चाचा जीने से ऊपर पियूष के घर गए तब उन्होंने उनकी लाश पड़ी देखी जिसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, सीओ सिटी सुमित शुक्ला, इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी मौके पर पहुंचे और पूरे घर की तलाशी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आज पत्नी का है जन्मदिन
आज मृतक पियूष की पत्नी रश्मि का बर्थ डे है। पत्नी अपने मायके बरेली में थी। पति के मरने की खबर लगते ही पत्नी अपने परिजनों के साथ घर पहुंंची तो वह बदहवास हो गई। पति के शव के पास बैठ कर कभी भीड़ हटाती और कहती कि पति की तबियत खराब है। गर्मी बहुत हो रही है। सामने से हट जाओ हवा आने दो तो कभी डाक्टर के पास जाने की बात करती है।
Updated on:
12 Jun 2018 06:55 pm
Published on:
12 Jun 2018 09:00 pm
बड़ी खबरें
View Allशाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
