50 हजार के मुचलके पर मिली जमानत
एएसआइ के जब हाथ धुलवाए तो लाल हो गए। लोकायुक्त डीएसपी शैलेंद्रसिंह ठाकुर ने बताया एएसआइ के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा में प्रकरण दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में 50 हजार के मुचलके पर जमानत दे दी। कार्रवाई में लोकायुक्त डीएसपी ठाकुर सहित टीआइ दिनेश रावत, प्रधान आरक्षक जामनसिंह, आरक्षक पारस कुमार, नीरज कुमार, अशोक खत्री, जीवनसिंह बोड़ाना का योगदान रहा।