10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सैकड़ों की संख्या में निकले माई के लाल

वाहन रैली निकालकर जताया एट्रोसिटी एक्ट का विरोध
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाजापुर

•

image

Gopal Swaroop Bajpai

•

Updated: 12 Aug 2018, 10:36 PM IST

patrika

सैकड़ों की संख्या में निकले माई के लाल

शाजापुर.

केंद्र सरकार के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ लाए गए नवीन संसोधित एट्रोसिटी एक्ट बिल के विरोध में रविवार को सपाक्स समाज ने नगर में विशाल वाहन रैली निकाली। इसमें बड़ी संख्या में सामान्य, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के लोग शामिल हुए, जिन्होंने विधायक को उनके कार्यालय पहुंचकर चुल्लू भर पानी भेंट किया।

एट्रोसिटी एक्ट के विरोध में सपाक्स समाज के प्रदेश आह्वान पर शाजापुर में स्थानीय राजराजेश्वरी माता मंदिर से दोपहर करीब 2 बजे एक विशाल वाहन रैली निकाली। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई बस स्टैंड पर सभा के रूप में परिवर्तित हुई। इस वाहन रैली में सर्वब्राह्मण समाज, अग्रवाल समाज, सकल जैन समाज, कायस्थ समाज, राजपूत समाज, यादव समाज, कुशवाह समाज, भावसार समाज, माली समाज, कहार समाज, केवट समाज, सेन समाज, सोनी समाज, मुस्लिम समाज, बोहरा समाज, नामदेव समाज, पोरवाल समाज, माहेश्वरी समाज, सिख समाज, विश्वकर्मा समाज, गुरुवा समाज, पाटीदार समाज, प्रजापति, कुम्हार समाज, धनगर समाज, दशोरा नागर समाज, सिंधी समाज, तंबोली कुमरावत समाज, जाट समाज, धोबी समाज, लोहार समाज, गोस्वामी समाज आदि समाजों के सदस्य और पदाधिकारी व शासकीय सेवक शामिल हुए। इस अवसर पर एट्रोसिटी एक्ट बिल के विरोध में करणी सेना के जिलाध्यक्ष अजीतसिंह डोडिया ने कहा कि देशभर में इस काले कानून का विरोध जोर से किया जाएगा। क्योंकि इस काले कानून से आमजन की स्वतंत्रता पर विपरित असर पड़ेगा। इस अवसर पर सपाक्स समाज के विभिन्न पदाधिकारियों ने एट्रोसिटी एक्ट के खिलाफ समाज में जागररुकता लाने और इस एक्ट में संशोधन की मांग की। रैली में करणी सेना के प्रदेश सचिव अजीतसिंह डोडिया, नोडल अधिकारी जॉय शर्मा, जिला संयोजक मोहित व्यास, धनराज गवली, दीपक चौहान, डॉ. राजेंद्रसिंह डोडिया, गायत्री विजयवर्गीय, नैत्र चिकित्सक राजेंद्र सक्सेना, राजू दुबे, विनित वाजपेयी, ललित तिवारी, मनोज गवली, राजेश नागर, जितेंद्र भावसार, ब्राह्मण युवा शाखा अध्यक्ष पोलायकलां अखिलेश जोशी, ब्रजेश शुक्ला सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

विधायक को दिया चुल्लू भर पानी
एट्रोसिटी एक्ट के खिलाफ सपाक्स समाज की रैली विधायक कार्यालय पहुंची। यहां सपाक्स समाज के लोगों ने एट्रोसिटी एक्ट का विरोध ना करने पर भाजपा विधायक अरुण भीमावद को चुल्लू भर पानी भेंट किया।

अजाक्स परिसंघ प्रधानमंत्री को भेजेंगे 5 लाख धन्यवाद पोस्टकार्ड
अजाक्स परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद परमार ने एट्रोसिटी एक्ट का समर्थन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने एट्रोसिटी एक्ट को और मजबूती से पालन करवाने के लिए लोकसभा तथा राज्यसभा में बिल पास किया है। इससे देश की आबादी का एक चौथाई हिस्सा प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करता है। परमार ने बताया कि एट्रोसिटी एक्ट को पास करवाने पर अजाक्स परिसंघ प्रधानमंत्री को मप्र से 5 लाख पोस्टकार्ड भेजकर धन्यवाद ज्ञापित करेगा। इसकी शुरुआत शाजापुर से की जाएगी।